फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   ICICI Bank Money laundering case In Hindi: Chanda Kochhars husband Deepak on remand of ED in money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग केस में चंदा कोचर के पति दीपक ईडी के रिमांड पर

Wed, 14 Oct 2020 05:18 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Oct 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
ICICI Bank Money laundering case In Hindi: Chanda Kochhars husband Deepak on remand of ED in money laundering case
ED - फोटो : ANI

मुंबई की विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को 17 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रिमांड पर भेज दिया। आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने पिछले महीने दीपक को पीएमएलए कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पिछले महीने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने चंदा कोचर के पति को 19 सितंबर तक ईडी के रिमांड पर भेज दिया था। हालांकि, मेडिकल जांच के दौरान दीपक कोरोना संक्रमित पाए थे और इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। संक्रमण से उबरने के बाद जांच एजेंसी ने दीपक को फिर से विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ रहते चंदा कोचर ने वीडियोकॉन ग्रुप को गलत तरीके से 300 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दी थी। इसके बदले वीडियोकॉन ग्रुप ने चंदा कोचर के पति के स्वामित्व वाली कंपनी के खाते में अगले ही दिन 64 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक और वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने इस मामले की मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed