{"_id":"619fb6d061aa20451603865d","slug":"icg-chief-k-natarajan-said-post-26-11-attack-more-than-300-coastal-security-exercises-conducted-with-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 Mumbai Attack: आईसीजी महानिदेशक बोले- तटरक्षक बल ने राज्यों के साथ किए 300 से अधिक सुरक्षा अभ्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
26/11 Mumbai Attack: आईसीजी महानिदेशक बोले- तटरक्षक बल ने राज्यों के साथ किए 300 से अधिक सुरक्षा अभ्यास
Thu, 25 Nov 2021 09:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 25 Nov 2021 09:46 PM IST
सार
मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने अपनी तैयारियों को किस तरह बढ़ाया है इस बारे में सब वाकिफ हैं। गुरुवार को भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक ने बताया कि उन्होंने इस ओर क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने 26/11 जैसा हमला दोबारा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए मंत्र भी दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
भारतीय तट रक्षक
- फोटो : twitter.com/IndiaCoastGuard
विस्तार
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक के नटराजन ने गुरुवार को कहा कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्यों के अधिकारियों के साथ 300 से अधिक तटीय सुरक्षा अभ्यासों का आयोजन किया गया है। आतंकी हमले की 13वीं बरसी की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि आईसीजी हर छह महीने पर किसी एक तटीय राज्य के साथ सुरक्षा अभ्यास का आयोजन करता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड की 19वीं बैठक से इतर मीडिया से बात करते हुए आईसीजी महानिदेशक ने कहा कि 26/11 के बाद भारत सरकार कई सुधार लेकर आई है। उन्होंने कहा, '2009 से हमने तटीय राज्यों के अधिकारियों के साथ 33 से अधिक तटीय सुरक्षा अभ्यास और अभियान आयोजित किए हैं। कई बार हम दो राज्यों को साथ में लेकर आए हैं और अभ्यास किए हैं, इससे हमारी क्षमताएं और कौशल बढ़ा है।'
विज्ञापन
'पाकिस्तान के रास्ते भारत आती है देश में मादक पदार्थों की बड़ी खेप'
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में न केवल भारत ने बल्कि श्रीलंका और मालदीव ने भी लगभग 15 हजार करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मादक पदार्थों की तस्करी की बात करें तो हम सब यह अच्छे से जानते हैं कि इनकी अधिकतर खेप भारत में मकरान तट (पाकिस्तान में ) के जरिए जाती हैं। नटराजन ने कहा कि हमारे पास इसे लेकर निश्चित मात्रा में सूचना और खुफिया जानकारी है।
विज्ञापन
26/11 जैसा हमला फिर न हो यह सुनिश्चित करने के लिए बताया मंत्र
नटराजन ने कहा कि तालमेल और समन्वय ही वह मंत्र है जो सुनिश्चित कर सकता है कि भविष्य में दोबारा 26/11 जैसी घटना न होने पाए। उन्होंने कहा, इसलिए आप देख सकते हैं कि कितने मादक पदार्थ पकड़े गए हैं। यह सबूत है कि आईसीजी ने बाकी एजेंसियों के साथ समन्वय करके इसके खिलाफ प्रभावी रूप से एक तंत्र विकसित किया है और इसे प्रभावी रूप से लागू भी किया है। यह आगे भी बेहतर परिणाम देता रहेगा।