फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICG Addl. Director S Paramesh Promoted as new commander of Eastern seaboard headquarters in Visakhapatnam

Indian Navy: ICG के अतिरिक्त महानिदेशक एस परमेष को मिली पदोन्नति, बने पूर्वी सीबोर्ड मुख्यालय के नए कमांडर

Sun, 11 Sep 2022 01:44 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Sep 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
ICG Addl. Director S Paramesh Promoted as new commander of Eastern seaboard headquarters in Visakhapatnam
General S Paramesh - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने विशाखापत्तनम में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के अतिरिक्त महानिदेशक जनरल परमेष शिवमणि को बल के पूर्वी समुद्री मुख्यालय के नए कमांडर के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले वह मुंबई में बल के पश्चिमी क्षेत्र की कमान संभाल रहे थे। उन्हें पदोन्नति के रूप में नए कमान की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


पिछले तीन दशकों में शिवमणि ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है। इस दौरान समुद्र तट पर और युद्धपोतों पर नियुक्तियों में विभिन्न क्षमताओं के साथ कार्य किया है। अधिकारी के पास उपलब्धियों से भरा हुआ एक पेशेवर इतिहास है और अपने सभी कार्यों में उत्कृष्ट और मेधावी प्रदर्शन का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल के एक बयान में कहा गया है, "फ्लैग ऑफिसर नेविगेशन और डायरेक्शन में विशेषज्ञता रखते हैं और उनके समुद्री कमांड में आईसीजी के सभी प्रमुख जहाज शामिल हैं जिनमें उन्नत अपतटीय गश्ती पोत समर और अपतटीय गश्ती पोत विश्वस्त शामिल हैं।" उनके प्रमुख स्टाफ असाइनमेंट में उप महानिदेशक (संचालन और तटीय सुरक्षा), तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक (संचालन) और तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व), चेन्नई में मुख्य कर्मचारी अधिकारी (संचालन) शामिल हैं। शिवमणि नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed