फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ice won't melt by sartaj's india visit

सरताज की भारत यात्रा से नहीं पिघलेगी रिश्तों पर जमी बर्फ

Fri, 25 Nov 2016 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
ice won't melt by sartaj's india visit
सरताज अजीज - फोटो : getty images
अमृतसर में हो रहे हर्ट ऑफ एशिया समिट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने  का फैसला कर भले ही पाकिस्तान भारत के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिशों में जुटा हो, मगर इसके आसार बेहद कम हैं। इस क्रम में पाकिस्तान के पीएम के सलाहकार सरताज अजीज की यात्रा से पहले भारत ने साफ संकेत दिया है कि आतंकवाद को समर्थन जारी रहते रिश्तों में नरमी नहीं आएगी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर मामले का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने से कोई लाभ नहीं होगा। मुख्य समस्या आतंकवाद है। पाकिस्तान को आतंकवादियों को परोक्ष और प्रत्यक्ष समर्थन देना बंद करना चाहिए। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि सरताज की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय वार्ता पर अभी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को समझना होगा कि बेहतर संबंध बहाली की राह में आतंकवाद बड़ा रोड़ा है। पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को प्रत्यक्ष और परोक्ष समर्थन जारी है। वह भी ऐसे समय जब आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो रही है। इस दौरान उन्होंने सीमा पर घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं, संघर्ष विराम का लगातार हो रहे उल्लंघन का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदुबाबू की जल्द वापसी की संभावना
प्रवक्ता ने सात हफ्ते पूर्व राह भटक कर पाकिस्तान पहुंचे सेना के जवान चंदुबाबू लाल की जल्द वापसी की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि जवान की वापसी के लिए लगातार बातचीत हो रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके ठोस परिणाम सामने आएंगे।


पाक उप उच्चयुक्त को समन
इस बीच भारत ने एक बार फिर से पाक उप उच्चायुक्त को तलब कर सीमा पर हो रही गोलाबारी पर गहरी नाराजगी जाहिर की। प्रवक्ता के मुताबिक इसकेलिए पाक उच्चायुक्त को तलब कर 16 से 21 नवंबर के बीच पाकिस्तान की ओर से हुए संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ा एतराज जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed