फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ias pooja khedkar in trouble pune Police to probe veracity of medical certificates

IAS Pooja Khedkar: आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ीं, चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच करेगी पुलिस

Tue, 16 Jul 2024 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Jul 2024 12:59 PM IST
सार

आईएएस पूजा खेडकर पर शारीरिक दिव्यांगता वर्ग के तहत गलत तरीके से फायदा लेने का आरोप है। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का बीते दिनों ही पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर किया गया था। 

विज्ञापन
ias pooja khedkar in trouble pune Police to probe veracity of medical certificates
आईएएस पूजा खेडकर - फोटो : एक्स/अन्य

विस्तार

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब खबर आई है कि पुणे पुलिस पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों (मेडिकल सर्टिफिकेट्स) की सत्यता की जांच करेगी। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर शारीरिक दिव्यांगता वर्ग के तहत गलत तरीके से फायदा लेने का आरोप है। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का बीते दिनों ही पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर किया गया था। 
विज्ञापन


आईएएस पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता की होगी जांच
महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर गलत तरीके से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने का आरोप है। जिसमें उन्होंने खुद को कई शारीरिक समस्याएं होने का दावा किया था। आईएएस पूजा खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग में अपने कई चिकित्सीय प्रमाण पत्र जमा किए थे, जिनमें से एक प्रमाण पत्र में उन्होंने आंखों में परेशानी बताई थी, जिसकी वजह से उन्होंने देखने में थोड़ी समस्या होने का दावा किया था। आईएएस अधिकारी ने खुद को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग से संबंधित बताया था, लेकिन उनकी संपत्ति और उनके पिता की संपत्ति को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसके बाद उनके इस दावे पर भी शंका जाहिर की जा रही है। 
विज्ञापन


पूजा खेडकर की उम्मीदवारी की वैधता की जांच के लिए समिति गठित
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पर अपने ताकत का गलत इस्तेमाल करने और पुणे में तैनाती के दौरान अपने विशेषाधिकारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। इसे लेकर पुणे के जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। इसके बाद आईएएस पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम तबादला कर दिया गया था। दिव्यांग विभाग के अधिकारी ने पुणे पुलिस और पुणे जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आईएएस पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता जांचने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें दिव्यांग विभाग के एक शीर्ष अधिकारी का पत्र मिला है। इस पत्र में उन्होंने पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता जांचने की मांग की है। हम प्रमाण पत्रों के तथ्यों की जांच करेंगे और ये भी पता लगाएंगे कि किस अस्पताल, किस डॉक्टर द्वारा इन प्रमाण पत्रों की सत्यता की पुष्टि की गई। बीते हफ्ते ही केंद्र सरकार ने भी एक समिति गठित की है, जो आईएएस पूजा खेडकर की उम्मीदवारी की जांच करेगी और दो हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। सरकार ने बताया कि अतिरिक्त सचिव रैंक के अधिकारी द्वारा ये जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक आपराधिक मामले में पुणे पुलिस ने आईएएस पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed