फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS officer Rajeev Bansal appointed Air India president and AMD

शीर्ष नौकरशाही में कई फेरबदल, आईएएस बंसल बने एयर इंडिया के प्रमुख, पांडा नए वित्त सचिव

Fri, 14 Feb 2020 02:17 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 14 Feb 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
IAS officer Rajeev Bansal appointed Air India president and AMD

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नौकरशाह राजीव बंसल को एयर इंडिया का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त कर दिया गया। कार्मिक मंत्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


1988 के नगालैंड कैडर के आईएएस अधिकारी बंसल वर्तमान में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अपर सचिव हैं। आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अपर सचिव की रैंक और वेतन के साथ बंसल की एयर इंडिया में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हालांकि आदेश में ज्यादा ब्योरा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


अश्वनी लोहानी का कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली था। बजट सत्र 2020 में सरकार द्वारा कुछ संपत्तियां बेचे जाने की बात कही गई थी जिसमें एयर इंडिया का भी नाम शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

आईएएस देबाशीष पांडा नए वित्त सचिव

सरकार ने बृहस्पतिवार को नौकरशाही में व्यापक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देबाशीष पांडा को नया वित्त सचिव बनाया है। वह राजीव कुमार की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस पांडा फिलहाल वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इसे मंजूरी दे दी है।

साथ ही भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल को उपभोक्ता मामलों के विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा असम-मेघालय कैडर के 1985 बैच के आईएएस सरस्वती प्रसाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में सचिव होंगे। वर्तमान में वह इस्पात मंत्रालय में विशेष सचिव व वित्तीय सलाहकार हैं।

उषा शर्मा को युवा मामलों के विभाग में सचिव, वरिष्ठ आईएएस राज कुमार रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव बने हैं। राजीव रंजन मछली पालन विभाग में सचिव होंगे, जो जीएसटी परिषद सचिवालय में विशेष सचिव थे। पेयजल व स्वच्छता विभाग सचिव परमेश्वरन अय्यर का कार्यकाल एक साल बढ़ा है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed