{"_id":"5749f71b4f1c1b9b37691a5f","slug":"ias-gets-support-of-another-in-praising-gandhi-nehru-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू की तारीफ करने वाले आईएएस को मिला बहुगुणा का साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेहरू की तारीफ करने वाले आईएएस को मिला बहुगुणा का साथ
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 29 May 2016 01:23 AM IST
सार
- सूबे के वाणिज्यिक कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर राजेश ने अजय सिंह के प्रति दिखाई सहानुभूति
- सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, सिस्टम के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत बहुत कम लोगों में होती है
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरु
- फोटो : BBC
विस्तार
फेसबुक पर नेहरू गांधी परिवार की तारीफ करके सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के आईएएस अजय सिंह गंगवार के समर्थन में सूबे के एक और आईएएस अफसर ने अपनी आवाज उठाई है। इसके लिए गंगवार की तरह उन्होंने भी सोशल मीडिया को ही जरिया बनाया है। बताया जा रहा है कि राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर राजेश बहुगुणा ने गंगवार के साथ परोक्ष सहानुभूति जताने के लिए सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन
बहुगुणा ने लिखा, ‘लोकतंत्र और मानवता के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा के लिए पूरी सच्चाई व तर्क के साथ सिस्टम के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत बहुत कम लोग दिखा पाते हैं।’ इतना ही नहीं, बहुगुणा ने अपने पोस्ट के साथ कुछ ऐसे दस्तावेज भी शेयर किए हैं, जो इस बात को गलत ठहराते हैं कि महात्मा गांधी ने शहीद भगत सिंह को बचाने के लिए कुछ नहीं किया था।
विज्ञापन
दरअसल, गंगवार की तरह बहुगुणा भी प्रमोटी आईएएस हैं। गंगवार की कलेक्टरी छिनने के बाद प्रमोटी अफसरों में यह धारणा बन रही है कि सरकार सीधी भर्ती वाले आईएएस के खिलाफ उतनी सख्ती नहीं दिखाती, जितनी उनके मामले में। लिहाजा प्रमोटी अफसर गंगवार के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। मालूम हो कि गंगवार को नेहरू की तारीफ करने के लिए बृहस्पतिवार को बड़वानी कलेक्टर के पद हटा दिया गया था।
विज्ञापन