{"_id":"64f9ec613deff10d2907c0a8","slug":"iaf-to-get-first-airbus-c-295-transport-aircraft-this-month-latest-news-update-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAF: वायु सेना को मिलेगा पहला एयरबस सी-295 परिवहन विमान, इसी महीने की जाएगी आपूर्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IAF: वायु सेना को मिलेगा पहला एयरबस सी-295 परिवहन विमान, इसी महीने की जाएगी आपूर्ति
Thu, 07 Sep 2023 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 07 Sep 2023 08:59 PM IST
सार
भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था। समझौते के मुताबिक, वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
IAF
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत को इस महीने अपना पहला एयरबस सी-295 सामरिक सैन्य परिवहन विमान मिल जाएगा। यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एयरबस इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मैलार्ड ने बताया कि भारतीय वायु सेना को पहले सी-295 विमान की आपूर्ति इसी महीने की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, एयरबस ने विमानन क्षेत्र के लिहाज से इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के लिए गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद मैलार्ड ने संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
एयरबस के एक अधिकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी पहले सी-295 विमान को लेने के लिए स्पेन के सेविले जाएंगे। भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था। समझौते के मुताबिक, वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन