{"_id":"6388b39333f9ee6fc566d188","slug":"iaf-helicopter-makes-precautionary-landing-in-maharashtra-baramati","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चेतक हेलीकॉप्टर की महाराष्ट्र के बारामती में की आपात लैंडिंग, अंधारी रिजर्व में दो बाघ मृत मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चेतक हेलीकॉप्टर की महाराष्ट्र के बारामती में की आपात लैंडिंग, अंधारी रिजर्व में दो बाघ मृत मिले
Thu, 01 Dec 2022 07:30 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बारामती
पीटीआई, बारामती
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:30 PM IST
सार
हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े दस बजे लैंडिंग की। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : HAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना के चेतक हेलीकॉप्टर में उड़ते समय अचानक तकनीकी समस्या आ गई। इस कारण हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में बारामती हवाई क्षेत्र के पास एक मैदान में आपात लैडिंग की। एक अधिकारी ने कहा कि चालक दल और विमान दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) विंग कमांडर आशीष मोघे ने कहा कि भारतीय वायुसेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर ने आज बारामती हवाई क्षेत्र के एक मैदान में एक तकनीकी समस्या के कारण आपात लैंडिंग की। वहीं चालक दल और विमान सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी समस्या को ठीक किया गया।
विज्ञापन
पुणे जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े दस बजे एहतियातन लैंडिंग की। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अंधारी रिजर्व में दो बाघ मृत मिले
एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में अलग-अलग जगहों पर दो बाघ मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर टीएटीआर के बफर जोन में मोहरली रेंज के कंपार्टमेंट 189 में बाघिन टी-60 मृत पाई गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले वयस्क बाघ टी-75 का शव बुधवार की दोपहर शिवनी रेंज के बफर जोन में सड़ी-गली अवस्था में मिला था