फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF contingent left for Malaysia to participate in bilateral exercise named 'Udarashakti'

Udarashakti: मलेशिया रवाना हुआ भारतीय दल, दोनों देशों की वायु सेना करेंगी युद्धाभ्यास

Fri, 12 Aug 2022 03:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Aug 2022 03:13 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना ने कहा, भारतीय दल Su-30 MKI और C-17 जैसे विमानों के बेड़े के साथ 'उदारशक्ति' अभ्यास में भाग ले रहा है। यह अभ्यास भारतीय वायुसेना के सदस्यों को नया सीखने का अवसर देगा। 

विज्ञापन
IAF contingent left for Malaysia to participate in bilateral exercise named 'Udarashakti'
भारतीय वायु सेना का दल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायु सेना का एक दल शुक्रवार को मलेशिया के लिए रवाना हो गया। यह दल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय युद्धाभ्यास 'उदारशक्ति' में भाग लेगा। यह भारतीय वायु सेना और रॉयल मलेशियाई वायु सेना (RMAF) के बीच आयोजित किया जाने वाला पहला द्विपक्षीय अभ्यास है।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने कहा, भारतीय दल Su-30 MKI और C-17 जैसे विमानों के बेड़े के साथ 'उदारशक्ति' अभ्यास में भाग ले रहा है। यह अभ्यास भारतीय वायुसेना के सदस्यों को नया सीखने का अवसर देगा, साथ ही आपसी युद्ध क्षमताओं पर भी चर्चा करेगा। चार दिवसीय अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास किए जाएंगे। भारतीय दल अपने एक हवाई अड्डे से सीधे अपने गंतव्य कुआंतान के रॉयल मलेशिया एयर फोर्स (आरएमएएफ) हवाईअड्डे के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, अभ्यास उदारशक्ति दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के रास्ते को बढ़ाएगा, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed