फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iaf ask dassault aviation to integrate rafale jet with make in india weapons missiles

IAF: राफेल को 'मेक इन इंडिया' मिसाइलों से किया जाएगा लैस! देसी हथियारों को मिलेगा बड़ा फायदा

Sun, 23 Jul 2023 03:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 23 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने दसो एविएशन से मांग की है कि भारत में डीआरडीओ द्वारा विकसित स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन और हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल से राफेल को एकीकृत किया जाए।

विज्ञापन
Iaf ask dassault aviation to integrate rafale jet with make in india weapons missiles
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों को मेक इन इंडिया हथियारों से लैस किया जा सकता है। दरअसल भारतीय वायुसेना ने इस संबंध में राफेल बनाने वाली फांसिसी कंपनी दसो एविएशन से बात की है। दसो एविएशन यदि भारतीय वायुसेना की मांग को मान लेती है तो मेक इन इंडिया के लिहाज से यह गेमचेंजर साबित हो सकता है। इससे भारतीय हथियारों के लिए वैश्विक बाजार खुल सकता है। 
विज्ञापन


डीआरडीओ द्वारा विकसित हथियारों से किया जाएगा लैस
बता दें कि दुनिया के कई देशों द्वारा राफेल लड़ाकू विमान इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें भारत, फ्रांस, मिस्त्र, कतर आदि शामिल हैं। साथ ही ग्रीस, क्रोएशिया, यूएई और इंडोनेशिया भी राफेल लड़ाकू विमानों के लिए ऑर्डर दे चुके हैं। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने दसो एविएशन से मांग की है कि भारत में डीआरडीओ द्वारा विकसित स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन और हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल से राफेल को एकीकृत किया जाए। ये मिसाइलें भारतीय वायुसेना 2020 से इस्तेमाल कर रही है। 
विज्ञापन


सुखोई और तेजस में भी लगे भारतीय हथियार
गौरतलब है कि डीआरडीओ द्वारा विकसित इन हथियारों के अलावा भारत की निजी कंपनियों द्वारा विकसित हथियारों को भी राफेल के साथ एकीकृत करने की वायुसेना की योजना है। रूस में निर्मित सुखोई 30एमकेआई विमानों में पहले से भी भारत में विकसित हथियार लगाए गए हैं। साथ ही एलसीए तेजस विमानों में भी मेक इन इंडिया के तहत बने हथियार लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
भारतीय वायुसेना के पास 36 लड़ाकू विमान हैं और साथ ही भारतीय नौसेना के लिए भी 26 लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दे दिया गया है। भारतीय सेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है। हवा से हवा में मार करने वाली जिस अस्त्र मिसाइल को राफेल के साथ एकीकृत करने की मांग की जा रही है, वह 100 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता रखती है और इसका एडवांस वर्जन 160 किलोमीटर तक मार कर सकता है। इस मिसाइल को 300 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed