फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Aircraft crashes at Kalaikunda airbase in West Bengal

IAF Aircraft Crash: पश्चिम बंगाल में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Tue, 13 Feb 2024 06:22 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 13 Feb 2024 06:22 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि हॉक विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) का गठन किया गया है।

विज्ञापन
IAF Aircraft crashes at Kalaikunda airbase in West Bengal
IAF Aircraft crash - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक हॉक ट्रेनर विमान मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस पर एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लड़ाकू विमान खड़गपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुरकुनिया गांव में गिरा। इस दुर्घटना में किसी की जान या नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) का गठन किया गया है, जो संभावित तकनीकी खराबी या मानवीय गलती सहित घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएफ ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना का एक हॉक ट्रेनर विमान आज एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

पैराशूट से नीचे उतरे दोनों पायलट
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 3:35 बजे फाइटर जेट मुरकुनिया गांव के एक धान के खेत में गिर गया। तेज आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कलाईकुंडा एयरबेस से वायुसेना के अधिकारी कुछ ही देर में हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज आवाज सुनी। जब लोगों ने बाहर आकर देखा तो फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था। दो पायलट पैराशूट से नीचे उतरे। जानकारी के मुताबिक सोमवार से उनका अभ्यास चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed