फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Air Force unhappy with charges Nashik air show say no entry fee to watch administration give clarification

IAF: नासिक एयर शो पर शुल्क से नाराज वायुसेना, कहा- देखने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं; प्रशासन ने दी ये सफाई

Thu, 22 Jan 2026 07:19 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 22 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
IAF Air Force unhappy with charges Nashik air show say no entry fee to watch administration give clarification
वायुसेना ने किया एयर शो। - फोटो : अमर उजाला।

महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित एयर शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायुसेना ने एयर शो देखने के लिए लोगों से प्रवेश शुल्क वसूले जाने पर नाराजगी जताई है। वायुसेना ने साफ किया है कि देशभर में होने वाले एयर शो का मकसद युवाओं को प्रेरित करना और राष्ट्र से जुड़ाव बढ़ाना है, न कि पैसे कमाना। इस बयान के बाद जिला प्रशासन के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि नासिक में आयोजित एयर शो को देखने के लिए लोगों से एंट्री फीस ली जा रही है। वायुसेना ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी एयर शो के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लेती और न ही ऐसे आयोजनों से कोई आर्थिक लाभ उठाती है। वायुसेना ने इसे अपने उद्देश्य के विपरीत बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देश में Gen-Z अब सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि गेमचेंजर; जानें कैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की सफाई
इस मामले पर संपर्क करने पर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि जो शुल्क लिया गया, वह एयर शो देखने के लिए नहीं बल्कि पानी, नाश्ता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए था। अधिकारी के मुताबिक टिकट व्यवस्था भीड़ नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई थी। प्रशासन का दावा है कि इसका मकसद अव्यवस्था रोकना था, न कि कार्यक्रम को व्यावसायिक बनाना।


पूर्व वायुसेना कर्मियों की आपत्ति
गंगापुर डैम के ऊपर आयोजित इस एयर शो में वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने करतब दिखाए। शो देखने के लिए 200 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की राशि वसूली गई। इस फैसले की वायुसेना के कई पूर्व अधिकारियों ने आलोचना की। उनका कहना है कि टिकट लगाने से एयर शो का असली मकसद ही खत्म हो जाता है, क्योंकि ऐसे कार्यक्रम आम लोगों और युवाओं को मुफ्त में प्रेरित करने के लिए होते हैं।

कल भी होगा एयर शो
नासिक के जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने पहले कहा था कि जमा की गई राशि महाराष्ट्र सैनिक कल्याण विभाग को दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फैसला जन सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक नासिक में एयर शो शुक्रवार को भी आयोजित किया जाएगा। वायुसेना के बयान के बाद अब इस मुद्दे पर प्रशासन के फैसले की दोबारा समीक्षा की मांग उठ रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article