फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I too get less salary says Raghuram Rajan

मुझे भी कम सैलरी मिलती है रघुराम राजन

Wed, 17 Aug 2016 06:41 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 06:41 AM IST
विज्ञापन
I too get less salary says Raghuram Rajan
रघुराम राजन - फोटो : ANI

विज्ञापन
सितंबर में आरबीआई के गवर्नर पद से रिटायर हो रहे रघुराम राजन ने सरकारी बैंकों में मिलने वाली सैलरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकारी बैंकों में निचले स्तर पर अच्छी सैलरी मिलती है लेकिन उच्च स्तर पर काफी कम हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि उन्हें भी काफी कम सैलरी मिलती है। 

सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों के प्रतिनिधियों से बात करते हुए राजन ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की सभी इकाईयों के साथ यह दिक्कत है। सार्वजनिक क्षेत्र में निचले स्तर पर काफी अच्छी तनख्वाह मिलती है लेकिन ऊंचे स्तर पर काफी कम, इस कारण टॉप टैलेंट को आकर्षित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


आरबीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2015 में राजन को 1,98,700 रुपये मासिक वेतन के रुप में दिए गए। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को वित्त वर्ष 2015-16 में बतौर सैलरी 31.1 लाख रुपये वार्षिक मिले। उसकी तुलना में निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी के एमडी आदित्य पुरी को 9.7 करोड़ रुपये सालाना मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने बड़े अंतर के कारण आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में काम नहीं करना चाहते हैं।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed