फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I have told Mukul Wasnik that we are with the Congress party:  Michael Lobo 

Goa Congress: माइकल लोबो ने की मुकुल वासनिक से मुलाकात, कहां- मैं कांग्रेस के साथ ही हूं 

Tue, 12 Jul 2022 12:33 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 12 Jul 2022 12:33 AM IST
सार

मुकुल वासनिक ने कहा कि मैंने गोवा में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की। राज्य में कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
I have told Mukul Wasnik that we are with the Congress party:  Michael Lobo 
माइकल लोबो - फोटो : ANI

विस्तार

नेता विपक्ष के पद से हटाए गए गोवा कांग्रेस विधायक माइकल लोबो सोमवार को सामने और सफाई पेश की कि मैं कांग्रेस में ही हूं। लोबो ने पार्टी सांसद मुकुल वासनिक से भी मुलाकात की। लोबो ने कहा, मुकुल वासनिक से मुलाकात सीएलपी की बैठक नहीं थी। कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सदस्य यहां राज्य में हो रही घटनाओं पर चर्चा करने आए थे। मैंने उनसे कहा है कि हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। साथ ही माइकल लोबो ने कहा, प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं होना अयोग्यता का आधार नहीं हो सकता। 

विज्ञापन

 
वासनिक ने की सभी विधायकों संग बैठक 
वहीं, वासनिक ने कहा कि मैंने गोवा में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की। राज्य में कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा हुई। कुछ लोग विभिन्न राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने गोवा में हमारी पार्टी के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने दिखा दिया कि वे यहां बुरी तरह विफल होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने ही नेता से पद से हटाने को कहा था : लोबो
इससे पहले सोमवार को लोबो मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि उन्होंने खुद पार्टी नेतृत्व से उन्हें विपक्ष के नेता पद से हटाने का कहा था, क्योंकि उनके खिलाफ कई मुद्दे उठाए गए हैं। लोबो ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट हैं और दलबदल का सवाल ही नहीं है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि समस्या क्या है? हम कांग्रेस के टिकट पर जीते हैं और पार्टी के साथ हैं। उन्होंने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया। 


नौ विधायकों के बगावत की अटकलें
बता दें, गोवा विधानसभा के चुनाव इसी साल के आरंभ में हुए थे। 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 20 सीटें जीतकर गठबंधन सरकार बनाई है, जबकि कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं। इनमें से नौ के बगावत की अटकलें चल रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed