{"_id":"57f6db0c4f1c1b4f4c270edc","slug":"i-have-also-a-captain-in-cricket-match-says-cji","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनवाई के दौरान बोले चीफ जस्टिस , मैं भी रह चुका हूं जजों की टीम का कप्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुनवाई के दौरान बोले चीफ जस्टिस , मैं भी रह चुका हूं जजों की टीम का कप्तान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने अपनी दलील में अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को क्रिकेटर बता डाला। इस पर चीफ जस्टिस ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि मैं भी तो एक क्रिकेट मैच में सुप्रीम कोर्ट टीम का कप्तान था।
विज्ञापन
पहले दो घंटे की सुनवाई के दौरान ये पूरा दिलचस्प वाक्या हुआ। दरअसल, एमिकस क्यूरी (अदालत द्वारा नियुक्त वकील) गोपाल सुब्रमण्यम ने बीसीसीआई पदाधिकारियों की जगह तीन प्रशासकों की नियुक्ति की सिफारिश की।
विज्ञापन
जिसके बाद चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने पूछा कि कुल कितने पदाधिकारी हैं। इस पर बीसीसीआई के वकील कपिल सिब्बल ने कहा पांच हैं - अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष। जिसके बाद कोर्ट ने एक बार फिर पूछा, ‘इनमें से कौन क्रिकेट के जानकार हैं ?’ कपिल सिब्बल ने अध्यक्ष ठाकुर को क्रिकेट खिलाड़ी बताया।
विज्ञापन
जिसके बाद गोपाल सुब्रमण्यम ने इस दावे का मजाक बनाया। चीफ जस्टिस ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि मैं भी एक क्रिकेट मैच में जजों की टीम का कैप्टन था।’ हालांकि इसके बाद कपिल सिब्बल ने बात को संभालते हुए कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष अपने राज्य के लिए रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं।