फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I had nothing left to give: VIJAYPAT SINGHANIA

बेटे के प्यार में अंधे हुए विजयपत सिंघानिया ने कहा- 'अब देने के लिए कुछ नहीं बचा'

Mon, 14 Aug 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented By- त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By- त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 14 Aug 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
I had nothing left to give: VIJAYPAT SINGHANIA
विजयपत और गौतम सिंघानिया

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया ने बेटे के साथ विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह बेटे के प्यार में अंधे हो गए थे। अपने बेटे गौतम सिंघानिया के साथ सुलह के संकेत देते हुए विजयपत ने कहा कि वह बेटे के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास 'देने के लिए कुछ नहीं बचा है'। आपको बता दें कि बिजनेस टाइकून रहे विजयपत सिंघानिया ने आरोप लगाए थे कि उनके बेटे ने उन्हें एक-एक पैसे के लिए मोहताज बना दिया है और उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें- अरबों के मालिक विजयपत सिंघानिया आखिर क्यों हुए दाने-दाने को मोहताज, ये है कारण
विज्ञापन


मेरे पिता को बहकाया गया है: गौतम सिंघानिया
एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत में रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनके पिता को बहकाया गया है, इसलिए वह आमने-सामने बैठ कर इस मामले पर बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम सिंघानिया ने बताया कि उन्होंने विवाद के बाद अपने पिता विजयपत सिंघानिया से बातचीत की कोशिश की थी लेकिन वह उनसे मिलने के लिए नहीं आए। उन्होंने कहा कि अपने पिता की ऐसी हालत देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ।


पढ़ें- ये रहा अरबपति विजयपत सिंघानिया का कानपुर कनेक्शन और अब हैं ऐसे हालात

बातचीत के लिए हर तरह से तैयार हैं विजयपत सिंघानिया
साउथ मुंबई में एक किराए के कमरे में रहने वाले विजयपत सिंघानिया ने कहा कि वह बेटे के प्यार में अधे हो गए थे। विजयपत ने कहा कि यह गौतम के लिए उनका प्यार ही था कि उन्होंने अपने सभी शेयर अपने बेटे के नाम कर दिए। बेटे के साथ सुलह का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि वह बातचीत के लिए हर तरह से तैयार हैं।

इसके साथ ही विजयपत ने यह भी कहा कि अगर गौतम कोर्ट में भगवान तिरुपति बालाजी की तस्वीर पर हाथ रखकर कसम खाए कि मैं जो कह रहा हूं वह झूठ है, तो मैं केस वापस ले लूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी भगवान तिरुपति बालाजी में गहरी आस्था है और गौतम भी भगवान बालाजी में विश्वास रखता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed