अखिलेश से कोई मतभेद नहीं, कर रहे अच्छा काम: शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सीएम के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उनसे किसी तरह का मतभेद नहीं है। कौमी एकता दल के विलय को लेकर उन्होंने कहा कि नेताजी के कहने पर ही कौमी एकता दल के विलय के लिए अफजाल से बात हुई थी।
अब इस बारे में कोई भी फैसला नेताजी ही लेंगे। उनके परिवार में किसी भी तरह कोई कलह या खींचतान नहीं है। ये कुछ मीडिया वालों की उपज है। वह रविवार को यहां डीएस कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने मथुरा के जवाहर बाग कांड पर कहा कि पूरा राज खुल चुका है।
वहां आरएसएस के लोग ट्रेनिंग देते थे। यूपी के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ से लेकर ओडिशा तक के लोग मौजूद थे। केंद्र सरकार की आईबी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी थी और केंद्रीय गृह मंत्रालय फेल साबित हुआ। इसकी वजह से वहां स्थिति बिगड़ी और कार्रवाई में देरी हुई।
दंगा करवाना चाहती है बीजेपी
भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले लोगों की भावनाओं को भड़काकर सांप्रदायिक दंगा कराना चाहती है लेकिन जो भी दंगा करेगा, सपा सरकार उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि रालोद से गठबंधन नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और अजित सिंह के बीच बात होगी।
नेताजी का जो भी फैसला होगा, उसे ही माना जाएगा। अगले विस चुनाव में प्रदेश में सपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सपा के मुकाबले में कोई पार्टी नहीं है।
बसपा और भाजपा अपनी लड़ाई लड़ेंगी। गौहत्या के मामले में शिवपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है लेकिन भाजपा तो गंगा को निर्मल बनाने की बात कहती थी, कर कुछ नहीं पाई। सपा तो गोरक्षा के साथ-साथ गंगा की स्वच्छता केलिए भी काम कर रही है।