फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I can buy Rahul Gandhi's rs70,000 jacket for rs700 only for Modi : Renuka Chowdhary

'राहुल गांधी की 70,000 की जैकेट, मोदी जी को 700 रुपये में दिला सकती हूं'

Wed, 31 Jan 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
I can buy Rahul Gandhi's rs70,000 jacket for rs700 only for Modi : Renuka Chowdhary
renuka chowdhary

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी के जैकेट विवाद में भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सूट-बूट वाली सरकार अब ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा, 'ऐसे आरोपों पर समझ नहीं आता कि हंसा जाए या फिर रोया जाए। बीजेपी के लोग राहुल गांधी को देखकर बहुत अधिक हताश हो चुके हैं। ये लोग क्या काम करते हैं? क्या बैठकर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर चीजों के दाम चेक करते रहते हैं। ऐसी ही जैकेट 700 रुपए में मिल सकती है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो मैं उन्हें तोहफे में एक भेज सकती हूं। यह आलोचना ऐसी सरकार के लोगों की तरफ से आ रही है जो अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पूरे सूट पर अपना नाम लिखवाकर पहनते हैं।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर मेघालय गए हैं। पूर्वोत्तर प्रवास के दौरान राहुल गांधी की जैकेट उस वक्त अचानक चर्चा में आ गई जब वे एक म्यूजिक शो में पहुंचे थे। बीजेपी की मेघालय इकाई ने अपने ट्विटर अकाउंट से उनकी जैकेट की कीमत 70,000 रुपये बताई थी। 
विज्ञापन


'ऐसी जैकट 700 रुपये में भी मिलती है'
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने बीजेपी के आरोप को हंसी में टालते हुए कहा है कि ऐसी जैकेट 700 रुपये में भी मिल सकती है। मीडिया से बात करते हुए रेणुका ने कहा कि मैं ये नहीं समझ पा रही कि मुझे बीजेपी के इस उतावलेपन पर हंसना चाहिए या रोना। आप कहना चाहते हैं कि लोग बैठकर ऑनलाइन कीमत सर्च कर रहे हैं। ऐसी जैकेट मैं 700 रुपये में दिखा सकती हूं। अगर प्रधानमंत्री चाहें तो मैं उन्हें भी भेज दूंगी। ये आरोप सूटबूट की सरकार की तरफ से बोला जा रहा है। सूट जो उनके नाम के फैब्रिक से बनाया गया था जो उन्होंने अमेरिकी प्रधानमंत्री के आने पर पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि राहुल गांधी कल शाम को सेलिब्रेशन ऑफ पीस नाम के म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक जैकेट पहन कर नजर आये थे। बीजेपी ने दावा किया कि इस जैकेट ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रैंड बरबरी की है जिसकी कीमत 68 हजार रुपये है। बीजेपी ने कहा कि 'तो राहुल गांधी मेघालय के सरकारी खजाने को चूसकर ब्लैक मनी से बनी सूट बूट की सरकार? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed