{"_id":"5d4581568ebc3e6cda5e815a","slug":"i-am-thinking-of-going-away-from-politics-let-me-live-in-peace-says-hd-kumaraswamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं, गलती से मुख्यमंत्री बन गया था: कुमारस्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं, गलती से मुख्यमंत्री बन गया था: कुमारस्वामी
Sat, 03 Aug 2019 06:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:33 PM IST
सार
- संन्यास लेना चाहते हैं कुमारस्वामी, कहा- मैं गलती से राजनीति में आ गया था
- कहा- मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था, मुझे अब और राजनीति में नहीं रहना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि वो राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि मैं राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं। मैं गलती से राजनीति में आ गया था। मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था। भगवान ने मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मैं हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकता। 14 महीनों में मैंने राज्य के विकास की दिशा में अच्छा काम किया। मैं अपने काम से संतुष्ट हूं। कुमारस्वामी ने आगे कहा, मैं देख रहा हूं कि आज की राजनीति कहां जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए सही नहीं है। मेरे परिवार को इसमें मत लाओ। बस बहुत हुआ अब और नहीं। मुझे चैन से जीने दो। मुझे राजनीति में नहीं रहना है। मैंने सत्ता में रहते हुए अच्छा किया। मुझे लोगों के दिल में जगह चाहिए।
विज्ञापन
HD Kumaraswamy: I'm observing where today's politics is going. It's not for good people, it's about caste infatuation. Don't bring in my family. I'm done. Let me live in peace. I don't have to continue in politics. I did good when I was in power. I want space in people's heart. https://t.co/kbRcqOdXkA
— ANI (@ANI) August 3, 2019