राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं, गलती से मुख्यमंत्री बन गया था: कुमारस्वामी
- संन्यास लेना चाहते हैं कुमारस्वामी, कहा- मैं गलती से राजनीति में आ गया था
- कहा- मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था, मुझे अब और राजनीति में नहीं रहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि वो राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि मैं राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं। मैं गलती से राजनीति में आ गया था। मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था। भगवान ने मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।
उन्होंने आगे कहा कि मैं हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकता। 14 महीनों में मैंने राज्य के विकास की दिशा में अच्छा काम किया। मैं अपने काम से संतुष्ट हूं। कुमारस्वामी ने आगे कहा, मैं देख रहा हूं कि आज की राजनीति कहां जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए सही नहीं है। मेरे परिवार को इसमें मत लाओ। बस बहुत हुआ अब और नहीं। मुझे चैन से जीने दो। मुझे राजनीति में नहीं रहना है। मैंने सत्ता में रहते हुए अच्छा किया। मुझे लोगों के दिल में जगह चाहिए।
HD Kumaraswamy: I'm observing where today's politics is going. It's not for good people, it's about caste infatuation. Don't bring in my family. I'm done. Let me live in peace. I don't have to continue in politics. I did good when I was in power. I want space in people's heart. https://t.co/kbRcqOdXkA
— ANI (@ANI) August 3, 2019