फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am not fugitive man, I will come back to India says Vijay Mallya to mumbai court

माल्या ने अदालत से कहा- ‘मैं भगोड़ा नहीं, वापस आऊंगा भारत’, ईडी ने कोर्ट में दायर किया हलफनामा

Tue, 25 Sep 2018 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई  Updated Tue, 25 Sep 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
I am not fugitive man, I will come back to India says Vijay Mallya to mumbai court
शराब कारोबारी विजय माल्या - फोटो : pti
शराब कारोबारी विजय माल्या ने मुंबई की विशेष अदालत में कहा है कि मैं भगोड़ा नही हूं फिर वापस भारत आऊंगा। माल्या की ओर से अदालत में हलफनामा दायर कर दावा किया गया है।
विज्ञापन


लंदन में रह रहे विजय माल्या को मुंबई की ईडी कोर्ट ने 22 जून 2018 को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। अब माल्या ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर सफाई दी है। माल्या ने हलफनामे में कहा है कि मैं भारत व यूके कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहा हूं। 
विज्ञापन


मेरे बारे में यह कहना गलत है कि मैं भारत वापस नहीं लौटूंगा। भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत नियमों व कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर मेरी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कानून के तहत मुझे भगोड़ा अपराधी नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि अदालत ने विजय माल्या के खिलाफ दो गैर जमानती वारंट भी जारी किए हैं। 

केंद्रीय एजेंसी ने अब तक माल्या की करीब साढ़े बारह हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में आगामी 28 सितंबर को सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed