फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am not afraid of fatwa says Nahid afreen

नाहीद का करारा जवाब- फतवों से डरने वाली नहीं हूं, गाना नहीं छोड़ूंगी

Thu, 16 Mar 2017 06:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 16 Mar 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
I am not afraid of fatwa says Nahid afreen
असम में कट्टरपंथी मौलवियों के फतवे का सामना कर रही इंडियन आइडल रनर-अप नाहीद आफरीन ने कहा है कि वह इससे डरने वालों में से नहीं है। संगीत उसके लिए खुदा की सौगात है और वह गीत गाना कभी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


इंडियन आइडल की फाइनलिस्ट 16 वर्षीय नाहिद ने कहा कि संगीत इस्लाम के खिलाफ नहीं है। उसने फतवे की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा- गायन खुदा की सौगात है और मेरा मानना है कि इसका सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसा न करना खुदा को नजरअंदाज करना होगा। मेरे पिता का कहना है कि हमारे धर्मगुरुओं ने कहा है कि मेरे गाने में कोई बुराई नहीं है। असम में अल्पसंख्यक समुदाय के कई जानी-मानी हस्तियों ने नाहिद का समर्थन किया है। छात्रों और उल्फा के एक धड़े ने भी नाहिद का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिदा ने कहा कि फतवे से पहले तो मैं सकते में आ गई लेकिन कई मुस्लिम गायकों ने मुझसे कहा कि संगीत न छोड़ूं। एक सच्ची मुसलमान होने के नाते मैं मानती हूं कि संगीत इस्लाम विरोधी चीज नहीं है। मैंने अरबी सीखी है।

मैंने अपने धार्मिक ग्रंथ पढ़े हैं और बोरगीत गायन भी सीखा है। बोरगीत असमी वैष्णव संप्रदाय का गीत है जिनकी रचना 15 और 16वीं सदी में असमिया वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव ने की थी। दसवीं क्लास की छात्रा और म्यूजिक सनसनी नाहिद को नगांव जिले के उदाली सोनाई बीवी कॉलेज में 25 मार्च को आयोजित म्यूजिकल शो में हिस्सा लेना है। नाहिद ने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा से बॉलीवुड गायन की शुरुआत की है।  

आईएस के खिलाफ गाए थे गाने

I am not afraid of fatwa says Nahid afreen
गौरतलब है कि 2015 की इंडियन आइडल में पहली रनर-अप रही नाहिदा के खिलाफ मौलवियों ने फतवा जारी किया है। असम में पहली बार इस तरह के फतवे के जरिये नाहिद को संगीत कार्यक्रम से दूर रहने को कहा गया है।

असम में पर्चा बांट कर यह फतवा जारी किया गया है। इस पर्चे में 46 मौलवियों, संगठनों और लोगों के नाम हैं। होजाई और नगांव जिले में बंटे पर्चे असमिया में छापे गए हैं। पर्चे में नाहिद को सार्वजनिक तौर पर गाना न गाने की हिदायत देते हुए कहा गया है इस तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम नई पीढ़ी को भ्रष्ट करेंगे।

अगर नई पीढ़ी के लोगों ने इस तरह के कार्यक्रम जारी रखे तो उन पर अल्लाह का कहर बरपेगा। पर्चे में कहा गया है जादू, नृत्य, नाटक थियेटर शरीयत के खिलाफ हैं। अगर शरीयत का उल्लंघन कर मस्जिद, ईदगाह, मदरसों और कब्रिस्तान से घिरे मैदान में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाता है तो लोगों पर अल्लाह का कहर टूट पड़ता है।


नाहिद के खिलाफ फतवे के बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उसे फोन कर उसकी सुरक्षा की गारंटी दी है। हाल में नाहिद ने आतंकवाद और खूंखार आतंकी संगठन आईएस के खिलाफ गाने गाए थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या नाहिद के खिलाफ इसलिए तो फतवा जारी नहीं किया गया है। 
 

पीएम मोदी समेत कई हस्‍तियों के खिलाफ जारी हुए फतवे

I am not afraid of fatwa says Nahid afreen
08 जनवरी 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोलकाता की एक मुख्य मस्जिद के इमाम ने फतवा जारी करते हुए  आरोप लगाया कि नोटबंदी के जरिए लोगों को ठगा है । बीजेपी ने इमाम की गिरफ्तारी की मांग की थी ।

29 दिसंबर 2015 : बाबा रामदेव के पतंजलि प्रोडक्ट्स के खिलाफ  तमिलनाडु के एक मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने फ तवा जारी किया कहा पतंजलि के उत्पादों को बनाने में गोमूत्र का इस्तेमाल हो रहा है और गोमूत्र को इस्लाम में हराम माना जाता है ।

07 अप्रैल 2010: सुन्नी उलेमा बोर्ड ने शादी से पहले सानिया और शोएब के एक साथ रहने और बिना किसी बंदिश के मिलने के खिलाफ  फ तवा जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed