फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'I am not sadhvi...' Motivational speaker Jaya Kishori responded for trolling about bag worth two lakhs

Jaya Kishori: 'मैं कोई साध्वी नहीं...'; दो लाख के बैग को लेकर ट्रोल हो रहीं जया किशोरी ने पहली बार दिया जवाब

Tue, 29 Oct 2024 04:04 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 04:04 PM IST
सार

कथा वाचक जया किशोरी ने बैग विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है।

विज्ञापन
'I am not sadhvi...' Motivational speaker Jaya Kishori responded for trolling about bag worth two lakhs
बैग विवाद पर जया किशोरी ने दी प्रतिक्रिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की जानी मानी आध्यात्मिक उपदेशक, मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी को इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रोल की जा रही हैं। इसकी वजह है सोशल मीडिया पर वायरल उनका एक वीडियो। इसमें उन्हें एयरपोर्ट पर एक ब्रांडेड बैग जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है, ले जाते हुए देखा जा सकता है। जिसके कारण उनकी ट्रोलिंग हो रही है। हालांकि अब खुद जया किशोरी ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वे एक साध्वी नहीं बल्कि सामान्य लड़की हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कभी भी सांसारिक इच्छाओं के पूर्ण त्याग की वकालत नहीं की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत करके खूब पैसे कमाने चाहिए और उन पैसों को अपनी मरजी से खर्चना चाहिए। 

विज्ञापन


जया किशोरी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
कथा वाचक जया किशोरी ने बैग विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी लेदर का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी। जो लोग मेरी कथा में आए हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ मोह माया है, पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्यागो। मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं? मैं पहले दिन से ही स्पष्ट हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य लड़की हूं, मैं एक सामान्य घर में रहती हूं, मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं...मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किशोरी पर ये लग रहे आरोप
मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पूरी दुनिया को भौतिकवाद से दूर रहने, वैराग्य और भगवत गीता का पाठ पढ़ाने वाली उपदेशक खुद दो लाख रुपये से अधिक लगात और गाय की चमड़ी के इस्तेमाल से बनने वाली बैग का इस्तमाल कर रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वाचक जया किशोरी की आलोचना देखने जब पहुंचे तो यूजर्स का एक अलग रूप देखने को मिला। जहां एक यूजर्स ने लिखा कि बवाल बढ़ने के बाद जया किशोरी ने अपना वह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया है। वह खुद तो गैर-भौतिकवाद का प्रचार करती दिखती हैं और खुद को भगवान कृष्ण की भक्त कहती है। यूजर्स ने अपने पोस्ट में दावा करते हुए कहा कि एक और बात Dior बछड़े के चमड़े का उपयोग करके बैग बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स कर रहे तरह-तरह की बातें
वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि जया किशोरी लोगों को भौतिकवादी न बनने के लिए कहती हैं फिर भी वह खुद 2 लाख रुपये से अधिक की कीमत वाले लग्जरी बैग का इस्तेमाल करती हैं। सब उपदेशक ऐसे ही हैं जो हमारे धर्म का इस्तेमाल पैसे कमाने और शानदार जीवनशैली के लिए करते हैं।


तीसरे यूजर ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि कैसे जया किशोरी एक झोपड़ी में रहने का दावा करती हैं और अपने अनुयायियों से पैसे के पीछे न भागने के लिए कहती हैं जबकि वह खुद 2 लाख रुपये का बैग खरीदती हैं। इसके साथ ही एक ने लिखा कि गाय की पूजा करने की बात करने वाली उपदेशक एक ऐसी कंपनी का बैग इस्तेमाल कर रही हैं जो अपने उत्पाद गाय के चमड़े से बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed