फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am answering, why are you calling the PM...', Amit Shah on uproar of opposition in Rajya Sabha

Rajya Sabha: 'मुझसे निपट लो, क्यों प्रधानमंत्री जी को बुला रहे हो...', राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर शाह

Wed, 30 Jul 2025 07:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

अमित शाह के भाषण शुरू करने के साथ ही विपक्षी ने मांग की कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए। विपक्षी सांसदों ने अमित शाह के भाषण के बीच नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
I am answering, why are you calling the PM...', Amit Shah on  uproar of opposition in Rajya Sabha
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान सदन में हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, पीएम मोदी का सदन में न आना अपमान है। इस पर अमित शाह ने कहा कि, मुझसे निपट लो, क्यों प्रधानमंत्री को बुला रहे हो। 

विज्ञापन


अमित शाह के भाषण शुरू करने के साथ ही विपक्षी ने मांग की कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए। विपक्षी सांसदों ने अमित शाह के भाषण के बीच नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद अमित शाह अपनी सीट पर बैठ गए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम अगर सदन में नहीं आ रहे हैं तो यह सदन का अपमान है। इसके साथ ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर लिया।  विपक्ष की ओर से की जा रही इस मांग पर अमित शाह ने कहा, पीएम अपने ऑफिस में है इनको ज्यादा सुनने का शौक है क्या? मेरे से निपट जाता है तो काहे को प्रधानमंत्री को बुलाओ और तकलीफ होगी।
विज्ञापन

 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कांग्रेस पार्टी ज्यादातर मुद्दों पर मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने नहीं देती और वे सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा- बीएसी की बैठक में ये तय किया गया था कि दोनों सदनों में 16-16 घंटे चर्चा की जाएगी। लेकिन जवाब कौन देगा ये सरकार और पीएम मोदी तय करेंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, 'सोमवार को हमारे सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव चलाया, जिसमें पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादी मारे गए।' गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, 'कल आप (कांग्रेस) पूछ रहे थे कि वे (पहलगाम आतंकवादी) आज के दिन क्यों मारे गए? उन्हें कल क्यों नहीं मारा जाना चाहिए था? क्योंकि राहुल गांधी को अपना भाषण देना था? यह इस तरह से काम नहीं करता। पूरा देश देख रहा है कि कांग्रेस की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को खत्म करना नहीं, बल्कि राजनीति, उनका वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति है'।
 
ये भी पढ़ें: Rajya Sabha: 'वो हमें गोलियों से भूनते रहे, हम उन्हें बिरयानी खिलाते रहे..', नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed