फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am anguished by the callous manner in which 14 bodies were dragged on road West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar

पश्चिम बंगाल: शवों को हुक से घसीटने के मामले में राज्यपाल नाराज, मांगी रिपोर्ट

Fri, 12 Jun 2020 08:08 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
I am anguished by the callous manner in which 14 bodies were dragged on road West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar
राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

कोलकाता नगर निगम की गाड़ी में शवों को घसीटते हुए डाले जाने के मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नगर निगम प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। कोलकाता में गारिया शवदाह गृह में शवों को हुक से घसीटने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। इस मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के गृह सचिव से जवाब मांगा है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

विज्ञापन

 


इस मामले को लेकर मचे हंगामे के बाद राज्य प्रशासन में हड़कंप में मच गया। राज्यपाल के ट्वीट पर बंगाल के मुख्य सचिव ने जवाब दिया। सरकार ने दलील दी कि शव कोरोना पीड़ितों के नहीं थे। कोलकाता पुलिस ने भी कहा कि शव कोरोना पीड़ितों के नहीं थे, कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

धनखड़ ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि 14 शवों को अस्पताल से इसी तरीके से ले जाया गया। सवाल तो यह है ही ये मौतें कोरोना से हुई हैं या नहीं। जिस तरह से शवों को घसीटा गया, ये देखकर मुझे पीड़ा हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed