फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am a Hindu, I am not afraid of anyone: chief Justice

मैं भी हिंदू हूं पर मैं किसी से नहीं डरता: चीफ जस्टिस

Tue, 17 Jan 2017 10:27 PM IST
राजीव सिन्हा/ नई दिल्ली
राजीव सिन्हा/ नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
I am a Hindu, I am not afraid of anyone: chief Justice

भारत के प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहड़ ने सोमवार को एक सुनवाई के दौरान कहा कि मैं भी हिन्दू हूं, लेकिन मैं किसी से नहीं डरता। प्रधान न्यायाधीश ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब 10वीं बार गोहत्या पर रोक लगाने की गुहार करने वाले याचिकाकर्ता ने कहा कि हिन्दू अदालत में आने से डरते हैं, वह इन बातों में नहीं पडना नहीं चाहते।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता बाल राम बाली से कहा कि अदालत आने में डरने की बात क्या है। आखिर किसी के पास तथ्य है तो उसे क्यों डरना चाहिए। उन्होंने याचिकाकर्ता से कहा कि आप दसवीं बार यह याचिका लेकर आए हैं, पहले ही आपकी तमाम याचिका खारिज हो चुकी है। 
विज्ञापन


इस याचिका में भी कुछ नया नहीं है। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि 1996 में संविधान पीठ ने इस संबंध में गलत आदेश पारित किया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि संविधान पीठ के फैसले में इस बात को गलत रिकॉर्ड किया गया है कि पूर्व में हिन्दू धर्म केलोग गाय और सूअर का मांस खाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेद या धार्मिक ग्रंथों में नहीं लिखी हैं ऐसी बातें

I am a Hindu, I am not afraid of anyone: chief Justice

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि वेद या धार्मिक ग्रंथों में ऐसी बातें नहीं लिखी हैं। लेकिन प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहड़ और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने याचिकाकर्ता की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि आपकी याचिकाएं पहले भी कई बार खारिज की जा चुकी है। 

पीठ ने याचिकाकर्ता बाली को चेतावनी दी कि अगर वह फिर से इस तरह की याचिका दायर करेंगे तो उन्होंने याचिका के साथ 50 हजार रुपये का ड्राफ्ट की संलग्न करना होगा। मालूम हो कि याचिकाकर्ता बाली पर अदालत की अवमानना का मामला भी चल चुका है, हालांकि बाद में अवमानना की कार्यवाही निरस्त कर दी गई थी। 
 

अदालत में सियासी दलील नहीं

I am a Hindu, I am not afraid of anyone: chief Justice
डेमो पिक

जम्मू एवं कश्मीर के एक बुजुर्ग अब्दुल गनी बट की याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहड़ बेहद निराले अंदाज में दिखे। पूरी सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता से हिन्दी में संवाद किया। 

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की दलीलों पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा आप नेता की तरह बात कर रहें हैं। हम अदालत में सियासी दलीलें नहीं चाहते हैं। आपने याचिका में जो प्रार्थना की है आप उस पर बातें करें। तब हम याचिका पर सुनवाई करेंगे और पूरी सुनवाई करेंगे। चाहे सात क्यों न बज जाए, हम यहां से नहीं हिलेंगे। यह हमारा वायदा है। हालांकि याचिकाकर्ता की तैयारी पूरी न होने पर पीठ ने सुनवाई मंगलवार के लिए टाल दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed