{"_id":"68bdb9674565874f2305bf5e","slug":"hydro-power-plant-drowning-fir-against-officials-contractors-of-pvt-firm-in-gujarat-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: हाइड्रो-पावर प्लांट हादसे में कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR, पांच मजदूरों हुई थी मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: हाइड्रो-पावर प्लांट हादसे में कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR, पांच मजदूरों हुई थी मौत
Sun, 07 Sep 2025 10:27 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महीसागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महीसागर
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के महिसागर जिले में अजंता हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, बीते गुरुवार को प्लांट के कुएं में कार्य के दौरान अचानक मही नदी का पानी घुस आया था, जिसमें पांच मजदूर डूब गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 50 घंटे की तलाश के बाद सभी शव शनिवार शाम बरामद किए गए। हादसे के वक्त 15 मजदूर कुएं में उतरे थे, जिनमें से 10 बाहर निकल आए जबकि बाकी पांच लापता हो गए।
विज्ञापन
महिसागर के डिप्टी एसपी कमलेश वसावा ने बताया कि अजंता एनर्जी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेकेदारों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु) और 125 (1) (लापरवाह कृत्य से जीवन संकट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, महिसागर के कलेक्टर अर्पित सागर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कडाना डैम पर एमओयू के तहत चल रहा था। अजंता एनर्जी के मालिक जयसुख पटेल पहले से ही मोरबी पुल हादसे (2022) के मुख्य आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है और कहा है कि जरूरत पड़ने पर और धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।