फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HYDRAA carry out a demolition drive at N Convention Hall belongs to Telugu actor Nagarjuna news in hindi

Telangana: दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर; हाइड्रा की बड़ी कार्रवाई

Sat, 24 Aug 2024 03:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Aug 2024 03:12 PM IST
सार

हाइड्रा ने आज सुबह ही हॉल को तोड़ने का काम शुरू किया। माधापुर डीसीपी ने बताया कि हॉल को तोड़ने का काम आसानी से हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।

विज्ञापन
HYDRAA carry out a demolition drive at N Convention Hall belongs to Telugu actor Nagarjuna news in hindi
अभिनेता नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में मशहूर तेलुगु अभिनेता नागार्जुन पर हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) ने बड़ी कार्रवाई की है। हाइड्रा ने नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर बुल्डोजर चला दिया है। हाइड्रा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कन्वेंशन हॉल को जमींदोज कर दिया गया। यह हॉल रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास स्थित था। दरअसल, यह भूमि एफटीएल जोन के अंतर्गत आती है। हाइड्रा ने आज सुबह ही हॉल को गिराने का काम शुरू किया था। माधापुर डीसीपी ने बताया कि हॉल पर कार्रवाई के काम में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था।

विज्ञापन

एन कंवेंशन हॉल को 10 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। यह हॉल वर्षों से जांच के दायरे में है।  हॉल को माधापुर क्षेत्र में थम्मिडिकुंटा झील के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) क्षेत्र और बफर जोन के भीतर अवैध निर्माण के आरोपों के बाद ही गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थ टैंक डिवीजन द्वारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के अनुसार, थम्मिडिकुंटा झील का एफटीएल क्षेत्र लगभग 29.24 एकड़ है और कंवेंशन हॉल को एफटीएल क्षेत्र के लगभग 1.12 एकड़ और बफर के भीतर अतिरिक्त 2 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। कंवेंशन हॉल के प्रबंधन ने अतिक्रमण से बचने के लिए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और अन्य उच्च अधिकारियों की कार्रवाई को दरकिनार किया। उन्हें (हॉल के प्रबंधन) कार्रवाई से बचने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करने के आरोपों का सामना भी करना पड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed