फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Veterinary Doctor Murder Case updates: Telangana CM KC Rao said about fast track court

 #KabTakNirbhaya: सीएम केसी राव का एलान, दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट

Sun, 01 Dec 2019 07:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Sun, 01 Dec 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad Veterinary Doctor Murder Case updates: Telangana CM KC Rao said about fast track court
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एलान किया है कि महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और कत्ल के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आरोपियों से शीघ्रता से पूछताछ की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सीएम ने मामले से निपटने के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन

 
 

किसी भी नेता को पीड़िता के परिवार से मिलने की इजाजत नहीं

वहीं, पीड़िता की कॉलोनी के लोगों ने उसके माता-पिता से मिलने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के नेता को कॉलोनी के अंदर नहीं आने दिया। वहीं पुलिस आगे की जांच के लिए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

शहर के बाहरी हिस्से में स्थित शमशाबाद इलाके में लोगों ने कॉलोनी का मुख्य द्वार बंद कर दिया और तख्ती टांग दी जिस पर लिखा था, मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, कोई बाहरी नहीं, कोई हमदर्दी नहीं, सिर्फ कार्रवाई, इंसाफ। घटना की निंदा करते हुए एक महिला ने कहा कि बृहस्पतिवार को घटना के बाद से अब तक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने क्यों प्रतिक्रिया नहीं दी।

उन्होंने कहा, पुलिस ने कहा है कि उसने चार आरोपियों को पकड़ा है जिन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री क्यों जल्दी न्याय सुनिश्चित नहीं करते हैं? एक अन्य महिला ने जानना चाहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक घटना पर ट्वीट क्यों नहीं किया है।

अदालत से आरोपियों की हिरासत की मांग करेगी पुलिस

पुलिस ने कहा कि वह चारों आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए अदालत में याचिका दायर कर उनकी हिरासत की मांग करेगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आगे की जांच के लिए हम जल्द ही हिरासत याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लेकर की जाने वाली पूछताछ जेल में भी की जा सकती है। 

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

पशु चिकित्सक मामले में प्राथमिकी देर से दर्ज करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। रंगा रेड्डी बार एसोसिएशन ने फैसला किया है कि मामले में आरोपियों की तरफ से कोई भी पेश नहीं होगा। इस जघन्य घटना में अपने बच्चों की संलिप्तता पर दुख जताते हुए दो आरोपियों की मां ने कहा कि उन्हें उचित सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed