{"_id":"61417be18ebc3eb25e1aa586","slug":"hyderabad-rape-case-in-the-case-of-rape-of-a-six-year-old-girl-the-minister-said-the-accused-will-have-an-encounter-the-police-kept-a-reward-of-10-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद रेप केस: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म ममाले में मंत्री बोले- आरोपी का होगा एनकाउंटर, पुलिस ने रखा 10 लाख का इनाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद रेप केस: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म ममाले में मंत्री बोले- आरोपी का होगा एनकाउंटर, पुलिस ने रखा 10 लाख का इनाम
Wed, 15 Sep 2021 10:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:21 AM IST
सार
घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। इससे पुलिस व सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 15 टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना सरकार में मंत्री मल्ला रेड्डी
- फोटो : ANI
विस्तार
छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में तेलंगाना सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। घटना के बाद से लोग गुस्से में हैं और आरोपी की गिरफ्तारी व सजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच सरकार के लेबर मंत्री मल्ला रेड्डी का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ेगी और उसका एनकाउंटर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से जल्द मिलने और मदद करने का वादा भी किया।
विज्ञापन
बता दें, पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए 10 लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है। वहीं 15 टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बंद घर में मिली थी बच्ची की लाश
हैदराबाद में नौ सितंबर को छह साल की बच्ची के साथ रेप किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव एक बंद घर से बरामद हुआ था। इस घटना में पड़ोस का ही एक 30 वर्षीय युवक आरोपी है। आरोपी युवक फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी के कारण तेलंगाना सरकार पर दबाव तो बढ़ ही रहा है वहीं लोगों के आक्रोश के कारण पुलिस भी दबाव में है। सोमवार को सांसद रेवाथ रेड्डी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। वहीं हैदराबाद, विशाखापट्टनम व अन्य कई इलाकों में लोग सड़क पर उतरकर कैँडल मार्च भी निकाल रहे हैं।