फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Police Encounter in veterinarian murder case: know when, why and how in 10 points

हैदराबाद कांड: पुलिस ने किया एनकाउंटर का खुलासा, 10 प्वाइंट में जानें 30 मिनट की कहानी

Fri, 06 Dec 2019 04:24 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमित कुमार Updated Fri, 06 Dec 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad Police Encounter in veterinarian murder case: know when, why and how in 10 points
हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर - फोटो : PTI
तेलंगाना में पशु चिकित्सक की बर्बरता से हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर पुलिस ने क्यों, कब और कैसे किया, इसकी पूरी जानकारी साइबराबाद पुलिस आयुक्त सीवी सज्जनार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की और उन पर हमला भी किया। सुबह आखिर क्या हुआ, 10 प्वाइंट में जानिए...
विज्ञापन


विज्ञापन
  1.  एनकाउंटर शुक्रवार सुबह 5.45 से 6.15 के बीच हुआ। आरोपियों को हथकड़ी नहीं पहनाई गई थी। 
  2.  पीड़िता का मोबाइल, पावर बैंक और घड़ी तलाशने के लिए पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी। 
  3. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीड़िता का सामान घटनास्थल पर झाड़ियों में छिपा रखा है। 
  4. आरोपी मोहम्मद आरिफ और चिंताकुटा ने पुलिस से दो हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। 
  5. मोहम्मद आरिफ ने पहले गोली चलाई। इसमें एक एसआई और कॉन्स्टेबल घायल हो गया। इनका इलाज चल रहा है। 
  6. बाकी आरोपियों ने भी भागने की कोशिश की और पुलिस पर लकड़ी व पत्थर से हमला किया। 
  7. आरोपियों ने जो हथियार छीने, वे लॉक नहीं थे। इस वजह से खतरा और बढ़ गया था। 
  8. पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। 
  9.  इसके बाद पुलिस ने भी जवाब कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई, जिसमें आरोपी मारे गए। 
  10. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हुए इसी तरह के अपराध में इन आरोपियों का हाथ होने की आशंका के चलते पुलिस हथियार जुटा रही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed