फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad: Police detains Raghunandan Rao at Alwal

शिवाजी की प्रतिमा के पास पेशाब करने पर झड़प: घायलों का हाल लेने जा रहे थे BJP विधायक, पुलिस ने लिया हिरासत में

Wed, 05 Jul 2023 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 03:19 PM IST
सार

सोमवार रात भीड़ ने शराब के नशे में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास कथित तौर पर पेशाब करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में दो गुटों में झड़प हो गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Hyderabad: Police detains Raghunandan Rao at Alwal
भाजपा विधायक रघुनंदन राव - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिद्दीपेट जिले के गजवेल में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास कथित तौर पर पेशाब करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुब्बाका के भाजपा विधायक रघुनंदन राव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, राव झड़प में घायल लोगों का हालचाल लेने गजवेल जा रहे थे।

विज्ञापन

गौरतलब है, सोमवार रात भीड़ ने शराब के नशे में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास कथित तौर पर पेशाब करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। बाद में, पड़ोसी सांगापुर के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बंद का आह्वान भी किया था। 

विज्ञापन


झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई थी। घायलों का हालचाल लेने के लिए भाजपा विधायक रघुनंदन राव गजवेल जा रहे थे। तभी पुलिस ने विधायक को हकीमपेट वायु सेना स्टेशन के पास हिरासत में ले लिया और उन्हें अलवाल पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। उसे सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास पेशाब करते हुए देखा और उसे डांटा, जिसके बाद उसने माफी मांग ली थी। बाद में, हिंदुओं का एक समूह इकट्ठा हो गया और मुस्लिम व्यक्ति के पेशाब करने पर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जय श्री राम, भारत माता की जय और छत्रपति शिवाजी की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। फिर अचानक व्यक्ति को पीटने लगे। बाद में पानी मंगाया गया और उस व्यक्ति से उस क्षेत्र को साफ करने के लिए कहा गया, जहां उसने पेशाब की थी। 

भीड़ ने नारेबाजी करते हुए व्यक्ति के कपड़े फाड़कर उसे सड़क पर भी घुमाया। बाद में पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो व्यक्ति को जबरन सड़क के डिवाइडर की ओर ले गए और उसका चेहरा जमीन पर धकेल दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति को उस जगह को चाटने के लिए मजबूर किया गया था, जहां उसने पेशाब की थी। बाद में, पड़ोसी सांगापुर के मुसलमान मौके पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed