फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad police denied permission to BJP MLA to hold  public meeting in support of NRC-CAA

तेलंगाना: हैदराबाद पुलिस ने भाजपा विधायक को रैली की इजाजत देने से किया मना

Fri, 27 Dec 2019 10:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 27 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad police denied permission to BJP MLA to hold  public meeting in support of NRC-CAA
भाजपा विधायक राजा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

हैदराबाद पुलिस ने भाजपा विधायक टी राजा सिंह को शनिवार को नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शहर के एनटीआर स्टेडियम में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने कहा कि पुलिस ने रैली की अनुमति देने से मना किया है।

विज्ञापन

 

आयुक्त ने कहा, 'हालांकि हैदराबाद पुलिस उन सभी राजनीतिक दलों को अनुमति देगी जो अपने कार्यालय परिसर में किसी भी तरह की बैठक आयोजित करते हैं।' सिंह गोशमहल विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 21 दिसंबर को हैदराबाद के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था जिसमें शनिवार को रैली करने की इजाजत मांगी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने पत्र में आयुक्त को लिखा था, 'मैं आपको ध्यान दिलाता हूं कि भाजपा राज्य समिति ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के समर्थन में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में भाजपा के तेलंगाना अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे।'

उन्होंने कहा कि पार्टी के दूसरे राज्यों के नेता भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। देशभर में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इस कानून के तहत 31 दिसंबर, 2014 या उससे पहले भारत आने वाले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई के अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी।


विपक्ष जहां लगातार इस कानून के विरोध में अपनी आवाज मुखर कर रही है। वहीं भाजपा इसके समर्थन में माहौल तैयार करने की कोशिश में है। इसे लेकर वह देशभर में रैली और सार्वजनिक बैठक करके लोगों को इसके फायदे बताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed