फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Police bust fake Call centre in Andhra Pradesh; five held for cheating aspiring stock market traders

Hyderabad: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 140 लोगों से ठगी; फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 06:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बीती 11 जुलाई को हैदराबाद के एक निवासी ने साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने शेयर बाजार के टिप्स देने के बहाने उससे 2.6 लाख रुपये की ठगी की है।  

विज्ञापन
Hyderabad Police bust fake Call centre in Andhra Pradesh; five held for cheating aspiring stock market traders
शेयर मार्केट

विस्तार

हैदराबाद पुलिस ने आंध्र प्रदेश में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के जरिए आरोपी शेयर बाजार के टिप्स देने के बहाने स्टॉक कारोबारियों को धोखा देते थे। साथ ही पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हैदराबाद पुलिस ने इस बारे में बयान भी जारी की है। बयान में कहा गया है कि आरोपियों ने करीबन 140 लोगों से 1.08 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीती 11 जुलाई को हैदराबाद के एक निवासी ने साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने शेयर बाजार के टिप्स देने के बहाने उससे 2.6 लाख रुपये की ठगी की है। उन लोगों ने टिप्स देने के बदले में उनके डीमैट खाते के बजाय बैंक खातों में पैसे जमा करने के लिए दबाव डाला। शिकायत करने वाले ने यह भी बताया कि जब उसने पैसे जमा कर दिए तो जालसाजों ने उसके फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिकायत कर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


बयान में पुलिस ने जालसाजों के काम के तरीके के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों ने बिना किसी सेबी पंजीकरण के एक ट्रेडिंग एडवाइजरी कंपनी बनाई। साथ ही उन्होंने 38 महिला टेली-कॉलर्स को नियुक्त किया। इसके बाद उन्होंने स्टॉक कारोबारियों के बारे में ऑनलाइन माध्यमों के जरिए जानकारी जुटाई। इस जानकारी के आधार पर उन्होंने  टेली-कॉलर्स को स्टॉक कारोबारियों से संपर्क करने के बारे में कहा। टेली कॉलर्स ने स्टॉक कारोबारियों से फोन करके संपर्क किया और कहा कि उनकी कंपनी के पास योग्य और अनुभवी विश्लेषण टीम है और वे शेयर बाजार की टिप्स देते हैं, जिसके आधार पर वे मुनाफा कमा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी बताया कि फर्जी कंपनी की महिला टेली-कॉलर्स ने स्टॉक कारोबारियों को बताया कि उनका डीमैट खाता पेशेवर कारोबारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।  इसके बाद उन्होंने उनसे डीमैट खाते के बजाय उनके द्वारा दिए गए बैंक खातों में पैसे जमा करने के लिए कहा। बाद में जब कारोबारियों ने उनसे रिफंड मांगा तो  फर्जी कंपनी वालों ने उनके कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। 

पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और 31 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed