फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrest serial killer accused of murdering 18 women in Telangana's Hyderabad

हैदराबाद: पत्नी भाग गई तो बना सीरियल किलर, 18 महिलाओं का किया कत्ल, फिर जला देता था चेहरा

Wed, 27 Jan 2021 04:25 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कुमार संभव Updated Wed, 27 Jan 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Police arrest serial killer accused of murdering 18 women in Telangana's Hyderabad
हैदराबाद: पुलिस गिरफ्त में सीरियल किलर मैना रामुलु - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया, जिस पर 18 महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने चार जनवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक महिला वेंकटम्मा की हत्या की थी। साथ ही, पहचान छिपाने के मकसद से उसका चेहरा पेट्रोल से जला दिया था। करीब 20 दिन की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी मैना रामुलु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रामुलु को जेल हुई थी, लेकिन 2011 के दौरान वह एर्रागड्डा अस्पताल से फरार हो गया था। हालांकि, 2013 में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन 2018 में वह रिहा हो गया था।

विज्ञापन

18 महिलाओं का किया कत्ल

राचकोंडा के पुलिस कमिश्नर महेश भागवत ने बताया कि रामुलु शराब की दुकानों पर आने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। अब तक वह राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट, महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों में 18 महिलाओं का कत्ल कर चुका है। बता दें कि हैदराबाद और राचकोंडा की पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया और हत्या के दो मामलों को सुलझा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बना सीरियल किलर

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय रामुलु मजदूर था और पत्थर काटने का काम करता था। पहले जब उसे गिरफ्तार किया गया था, तब उस पर 21 मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या के 16 केस थे। पुलिस के मुताबिक, जब रामुलु 21 साल का था, तब परिजनों ने उसकी शादी करा दी। हालांकि, कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ भाग गई। ऐसे में रामुलु महिलाओं का उत्पीड़न करने लगा और उन्हें जान से मारने लगा। 
विज्ञापन

ऐसे ढूंढता था अपना शिकार

बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे मैना रामुलु कुख्यात हत्यारा बन गया। वह उन अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था, जो उसे ताड़ी या शराब की दुकानों पर नजर आती थीं। वारदात को अंजाम देने से पहले रामुलु ताड़ी पीता था। इसके बाद महिलाओं पर अत्याचार करता था। 

2011 में हो गया था फरार

पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2011 के दौरान रामुलु को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस दौरान अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई, जिसके लिए उसे चेरापल्ली केंद्रीय कारागार में बंद किया गया था। कुछ समय बाद उसे इलाज के लिए एर्रागड्डा स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से दिसंबर 2011 के दौरान वह पांच अन्य कैदियों के साथ फरार हो गया था। 

फरार होने के बाद भी किए कत्ल

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया कि फरार होने के बाद मैना रामुलु ने हैदराबाद के बोवनपल्ली थाना एरिया, साइबराबाद के चंदा नगर थाना एरिया और डुंडीगल थाना एरिया में हत्या की वारदात अंजाम दीं। वहीं, 2013 में भी उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका के आधार पर उसे 2018 में रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed