फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Police Arrest MBA Student for Stealing Mahindra Thar Tyres

हैदराबाद: किराए पर पाना लेकर महिंद्रा थार के टायर चुराने वाला MBA छात्र गिरफ्तार, 15 पहिये बरामद

Mon, 02 Nov 2026 07:45 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2026 07:45 AM IST
सार

हैदराबाद में पुलिस ने महिंद्रा थार समेत कई कारों के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में एमबीए छात्र शोबान अली खान को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में बुर्का पहनकर चोरी करने वाली युवती पगा जया पकड़ी गई, जिसके पास से 70 लाख का सामान मिला।

विज्ञापन
Hyderabad Police Arrest MBA Student for Stealing Mahindra Thar Tyres
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद में पुलिस कारों विशेषकर थार के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में एमबीए छात्र शोबान अली खान को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 पहिये मिले। इनमें से 12 पहिये महिंद्रा थार गाड़ियों के हैं।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि शोबान टायर चुराने के लिए अनोखा तरीका अपनाता था। वह पंचर की दुकानों पर जाकर अपनी कार के पंचर होने का बहाना बनाकर 200 से 300 रुपये की सिक्योरिटी जमा कर पाना (स्पैनर) किराये पर लेता था। इसके बाद वह खड़ी गाड़ियों से स्टेपनी या टायर खोलता और औजार वापस लौटाकर अपने पैसे वापस ले लेता था। उसके पिता व्हील अलाइनमेंट की दुकान पर काम करते हैं, जिससे उसे गाड़ियों के पहियों की जानकारी थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान: 20 अक्तूबर को  गैलेक्सी एन्क्लेव अपार्टमेंट के बाहर खड़ी महिंद्रा थार से स्टेपनी चोरी होने की शिकायत के बाद सामने आया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपी पहिया खोलते दिखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बुर्का पहनकर चोरी करने वाली युवती, गिरफ्तार 70 लाख का सामान बरामद
तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने बुर्का पहनकर चोरी करने वाली शातिर युवती पगा जया (25) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकदी, सोने-चांदी के गहने, आईफोन 17 और अन्य महंगे गैजेट्स सहित 70 लाख रुपये मूल्य का सामान मिला।


जया चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनती थी। वह ताले तोड़ने के तरीके सीखने के लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन वीडियो देखती थी। इसके बाद वह पॉश इलाकों में सूनसान मकानों को निशाना बनाती थी। वह अपने पति से छिपकर चोरी को अंजाम देती थी। चोरी से मिले पैसों का इस्तेमाल वह अपने निजी खर्चों के लिए करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed