{"_id":"6347cc8520025571ca48ee11","slug":"hyderabad-man-with-his-two-wheeler-washed-away-in-flooded-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का रौद्र रूप: हैदराबाद में बीच सड़क पर बाइक संग बहा शख्स, ऐसे बचाई गई जान, देखें VIDEO","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारिश का रौद्र रूप: हैदराबाद में बीच सड़क पर बाइक संग बहा शख्स, ऐसे बचाई गई जान, देखें VIDEO
Thu, 13 Oct 2022 02:00 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:00 PM IST
सार
हैदराबाद में एक शख्स बारिश के पानी में अपनी बाइक के साथ सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। वह खुद को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
हैदराबाद में बाढ़
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। सड़को पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। इन सब के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर बारिश के विकराल रूप का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स बारिश के पानी में अपनी बाइक के साथ सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। इस वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन
ऐसे बची शख्स की जान
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। पानी की तेज धाराएं सड़कों पर देखी जा सकती हैं। इस दौरान एक शख्स सड़क को पार करने की काशिश कर रहा है लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक के साथ तेज धार में बहने लगता है। कुछ दूर तक बहने के बाद एक शख्स की नजर उसपर पड़ी और तुरंत उसका हाथ पकड़कर खींच लिया।
विज्ञापन
यहां देखें वीडियो...
#WATCH तेलंगाना: हैदराबाद में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव देखा गया। शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/9HYnkgu03q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022
बीते दिनों देश के कई राज्यों में जमकर हुई थी बारिश
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है। इस दौरान कई लोगों की मौत भी हो गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश हुई जिसने पारा नीचे ला दिया और लोगों को सर्दी का पहला स्वाद दिया।