{"_id":"63dd06c58762351b95421bad","slug":"hyderabad-man-killed-his-teacher-wife-by-hitting-with-iron-rod-while-she-leaving-for-work-telangana-news-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: व्यक्ति ने लोहे की छड़ से हमला कर टीचर पत्नी की हत्या की, स्कूल जाने के समय हुआ था विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: व्यक्ति ने लोहे की छड़ से हमला कर टीचर पत्नी की हत्या की, स्कूल जाने के समय हुआ था विवाद
Fri, 03 Feb 2023 06:43 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:43 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह घटना तब हुई जब शिक्षिका स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Police Officer
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी टीचर पत्नी को लोहे की छड़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना डिफेंस कॉलोनी की है। पुलिस मुताबिक, आरोपी मोहम्मद यूसुफ घटना के बाद से फरार है। मृतक महिला की पहचान करीमा बेगम (32) के रूप में हुई, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह घटना तब हुई जब शिक्षिका स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपसी झगड़े के बाद करीमा स्कूल जाने के लिए घर से निकली। इसके बाद यूसुफ ने लोहे की छड़ से उसका पीछा किया और उसके सिर पर हमला कर दिया। सिर फटने से काफी खून बह गया था, जिससे करीमा की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन