फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad: Man died during smile enhancement surgery weeks before wedding

Telangana: शादी के लिए युवक को चाहिए थी चमकती मुस्कान, दांतों की सर्जरी के दौरान गई जान; जानें पूरा मामला

Tue, 20 Feb 2024 04:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

Telangana: हैदराबाद में शादी से पहले एक युवक को अपने चेहर पर चमकती हुई मुस्कान चाहिए थी। युवक 'स्माइल डिजाइनिंग' के लिए एक क्लिनिक में गया था। लेकिन दांतों की सर्जरी के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Hyderabad: Man died during smile enhancement surgery weeks before wedding
लक्ष्मी नारायण विंजाम - फोटो : फेसबुक/प्रसिद्ध वरा प्रसाद

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को शादी से पहले बस एक चमकती मुस्कान चाहिए थी। इसके लिए वह दांतो के अस्पताल में गया। लेकिन सर्जरी के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अब परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण विंजाम के रूप में हुई है। वह 16 फरवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स में एफएमएस इंटरनेशनल डेंटल क्लीनिक में 'स्माइल डिजाइनिंग' के लिए गया था। लेकिन सर्जरी के दौरान उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी नारायण के पिता रामुलु ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत एनेस्थीसिया की ओवरडोज से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामुलु विंजाम ने बताया कि सर्जरी के दौरान बेटे के बेहोश होने के बाद स्टाफ ने उन्हें फोन कर क्लीनिंक आने को कहा। इसके वह अपने बेटे को पास के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामुलु ने कहा कि उनके बेटे ने सर्जरी के बारे में उन्हें नहीं बताया था और उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं थी। उसकी मौत के लिए डॉक्टर जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जुबली हिल्स के स्टेशन हाउस ऑफिसर के वेंकटेश रेड्डी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण बीते शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे क्लीनिक आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। करीब दो घंटे तक प्रक्रिया चली। शाम करीब सात उन्होंने पिता को बुलाया और लक्ष्मी नारायण को जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्ष्मी नारायण की एक हफ्ते पहले ही सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। परिजनों की शिकायत पर क्लीनिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। रेड्डी ने बताया कि वह अस्पताल के रिकॉर्ड और सुरक्षा कैमरे की फुटेज की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed