फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Malakpet Restaurants For Haleem Offers Police Lathicharge on crowd

हैदराबाद: रमजान में पहले रोजे के बाद मुफ्त हलीम खाने टूट पड़ी जनता, रेस्तरां में अफरा-तफरी; लाठीचार्ज की नौबत

Wed, 13 Mar 2024 10:18 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 13 Mar 2024 10:18 AM IST
सार

रमजान के महीने में रोजे शुरू हो चुके हैं। लगभग 14 घंटों के उपवास के बाद इफ्तार के समय रोजा खत्म होता है। मंगलवार को पहले रोजे के बाद हैदराबाद में एक रेस्तरां ने मुफ्त हलीम का एलान किया। मुफ्त हलीम की चाह में उमड़ी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
Hyderabad Malakpet Restaurants For Haleem Offers Police Lathicharge on crowd
हैदराबाद में मुफ्त हलीम के लिए रेस्त्रां में अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज (वीडियो ग्रैब) - फोटो : pti

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी में मुफ्त हलीम खाने की चाह में जनता बड़ी संख्या में एक रेस्तरां में पहुंची। मुफ्त हलीम का एलान करने वाले रेस्तरां संचालक उस समय हलकान हो गए, जब भीड़ बेकाबू होने लगी। रमजान के पहले दिन मुफ्त हलीम देने का फैसला करने वाले प्रबंधकों को भीड़ से निपटने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। सुरक्षाबलों ने पहले तो समझाने का प्रयास किया, लेकिन नौबत लाठीचार्ज तक जा पहुंची। 
विज्ञापन


घटना मलकपेट के एक रेस्तरां की है। मुफ्त हलीम की चाह में बेकाबू हुई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद परेशानी से निजात मिली। बता दें कि हलीम एक बेहद स्वादिष्ट स्टू है। इसे दाल, गेहूं, मसालों और मांस को मिलाकर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग मुफ्त हलीम की चाह में रेस्तरां के बाहर जमा
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रेस्तरां प्रबंधन ने रमजान के पहले दिन जनता को मुफ्त हलीम देने का फैसला लिया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। एक अन्य वीडियो समाचार एजेंसी पीटीआई ने जारी की। इसमें सैकड़ों लोग मुफ्त हलीम की चाह में रेस्तरां के बाहर जमा हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर रेस्तरां की पहचान आजेबो के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक घटना आधी रात के बाद लगभग दो बजे की है।

रेस्तरां संचालकों ने अनुमति नहीं ली
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में मलकपेट के इंस्पेक्टर यू श्रीनिवास ने बताया कि यातायात बाधित करने के लिए रेस्तरां प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुफ्त ऑफर के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना देखते हुए रेस्तरां संचालकों ने अनुमति भी नहीं ली। इसलिए जनजीवन को प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed