फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Husband gave wife Triple Talaq after not having son, second marriage case registered

हैदराबाद: बेटा नहीं होने पर पति ने दिया बीवी को तीन तलाक, फिर की दूसरी शादी, मामला दर्ज

Tue, 19 Nov 2019 10:40 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 19 Nov 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Husband gave wife Triple Talaq after not having son, second marriage case registered
तीन तलाक से पीड़ित महिला - फोटो : ANI

तीन तलाक को गैर-कानूनी घोषित किया जा चुका है, पर ऐसी वारदातें अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हैदराबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने सिर्फ इसलिए अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया, क्योंकि उसने बेटे को जन्म नहीं दिया। इतना ही नहीं, उसने दूसरा निकाह भी कर लिया। महिला ने अब अपने शौहर के खिलाफ केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला का नाम मेराज बेगम में है। मेराज ने अब अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मेराज ने कहा कि मैं आशा करती हूं कि मुझे न्याय मिलेगा और मेरे पति को उसके इस अपराध के लिए सजा दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा तुरंत तलाक देने की प्रथा को अपराध की श्रेणी में लाकर कानून पारित करने के बाद भी तीन तलाक के कई मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में, दांतो के टेढ़े होने की वजह से एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया था। 


भारत में एक अगस्त, 2019 को ट्रिपल तालक को अवैध बना दिया गया। तीन तलाक से जुड़े कानून को 26 जुलाई, 2019 को दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया। सरकार ने तीन तालक का अपराधीकरण करने के लिए पहली बार 2017 में संसद में अधिनियम पेश किया था। राष्ट्रीय जनता दल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, बीजू जनता दल, एआईएडीएमके, कांग्रेस और ऑल इंडिया मुस्लिम लीग सहित कई विपक्षी दलों ने बिल का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed