फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad gang rape: Fourth accused caught, fifth still absconding, two more cases of minor raping came to light

हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म : चौथा आरोपी पकड़ा, पांचवां अब भी फरार, नाबालिग से दुष्कर्म के दो और मामले सामने आए

Tue, 07 Jun 2022 12:43 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 07 Jun 2022 12:43 AM IST
सार

हैदराबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो और मामले सामने आए हैं। पहला मामला रामगोपालपेट थाने में और दूसरा राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। रामगोपालपेट थाने के इंस्पेक्टर सैदुलु ने बताया कि हमें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से शिकायत मिली है।

विज्ञापन
Hyderabad gang rape: Fourth accused caught, fifth still absconding, two more cases of minor raping came to light
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में रविवार को एक और नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। अब तक तीन नाबालिगों समेत चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पांचवां आरोपी अब तक फरार है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसई सुंदरराजन ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से दो दिन के अंदर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इधर, हैदराबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के दो और मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने 28 मई की इस घटना में अब तक तीन नाबालिग और एक 18 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि आरोपियों में से एक नाबालिग सत्तारूढ़ दल के विधायक का बेटा है। इस बीच राज्यपाल के प्रेस सचिव ने रविवार को कहा कि राज्यपाल इस जघन्य वारदात को लेकर काफी दुखी हैं। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को दो दिन के अंदर इस मसले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश की सत्तारूढ़ के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार पर इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस तीखा हमला बोल रहे हैं। दोनों विपक्षी दलों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए टीआरएस मामले को सीबीआई को सौंपे। भाजपा विधायक एम रघुनंदन राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ फोटोग्राफ दिखाए और आरोप लगाया कि इस मामले में एआईएमआईएम विधायक का बेटा भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला जुबली हिल्स के सामूहिक दुष्कर्म के बाद सामने आया है। नए मामले में नाबालिग लड़की 31 मई से लापता थी और उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को शिकायत की। जांच के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग टीम को नाबालिग लड़की एक जून को सुबह करीब 5 बजे मिली।


अपने बयान में नाबालिग ने बताया कि वह पहाड़ी शरीफ अपने माता-पिता के घर जा रही थी। आरोपियों की पहचान कैब ड्राइवर शेख कलीम अली उर्फ कलीम और मोहम्मद लुकमान अहमद याजदानी उर्फ लुकमान के तौर पर हुई। नाबालिग ने बताया कि आरोपी कलीम ने उसे अकेला देखकर कहीं छोड़ने को पूछा।
 

नाबालिग ने शाहीन नगर जाने की बात कही और कहा कि उसके पास देने को पैसे नहीं है। कलीम ने उसे अपनी कार से घर तक छोड़ने का लालच दिया। रास्ते में करीब 10 बजे उसने कार में लुकमान को भी बैठा लिया। दोनों उसे कोंदुर्ग गांव स्थित आरोपी लुकमान के घर ले गए। वहां दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। 

फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए सुबूत
फॉरेंसिक टीम रविवार को जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने पिछले हफ्ते 17 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में इस्तेमाल कार से सुबूत एकत्र किए। 

नाबालिग से दुष्कर्म के दो और मामले सामने आए
हैदराबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो और मामले सामने आए हैं। पहला मामला रामगोपालपेट थाने में और दूसरा राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। रामगोपालपेट थाने के इंस्पेक्टर सैदुलु ने बताया कि हमें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से शिकायत मिली है कि एक गांव में इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली एक नाबालिग से 23 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया है। इस शिकायत के बाद पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


 

इसके साथ ही मामले में आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, राजेंद्रनगर सर्कल इंस्पेक्टर कनकैया ने बताया कि हमें एक नाबालिग लड़की की शिकायत मिली कि एक महीने पहले एक थिएटर के अंदर एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत पर पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोर को बाल सुधारगृह में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed