फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad fire broke out due to a short circuit at a children hospital in LB Nagar

हैदराबाद: बच्चों के अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक बच्चे की मौत

Mon, 21 Oct 2019 10:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 21 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad fire broke out due to a short circuit at a children hospital in LB Nagar
हैदराबाद के बच्चों के अस्पताल में लगी आग - फोटो : ANI

हैदराबाद के एलबी नगर स्थित एक बच्चों के अस्पताल में आग लग गई। अस्पताल में लगी इस आग से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हैदराबाद के एलबी नगर स्थित बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लग गई। अस्पताल में आग लगने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। एलबी नगर स्थित 'शाईन चिल्ड्रेन हास्पिटल' के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे वजह से यह आग लगी। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, अस्पताल की आईसीयू यूनिट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिससे वहां भर्ती एक नौ महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय कुल 42 बच्चों को अस्पताल में भर्ती थे। घायलों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांच की खिड़कियां तोड़कर आग बुझाने वाले कर्मचारी अंदर पहुंचे और आग बुझाई। इस घटना को लेकर बच्चों के माता-पिता ने अस्पताल के सामने धरना दिया, जिसके कारण अस्पताल परिसर में तनाव पैदा हो गया।

पुलिस ने बड़ी संख्या में अपने कर्मियों को तैनात करके स्थिति को काबू किया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed