{"_id":"62a609fe866b987ec30a70b2","slug":"hyderabad-explosion-during-cleaning-of-chemical-canister-son-killed-and-father-injured-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: रासायनिक कनस्तर की सफाई के दौरान विस्फोट, बेटे की मौत और पिता घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: रासायनिक कनस्तर की सफाई के दौरान विस्फोट, बेटे की मौत और पिता घायल
Sun, 12 Jun 2022 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:15 PM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों किराने की दुकान चलाते थे और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने रसायन बेचना शुरू किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हैदराबाद में एक रासायनिक कनस्तर की सफाई के दौरान रविवार को विस्फोट में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना शहर के अफजलगंज थाना क्षेत्र में हुई। पिता-पुत्र तरल रसायन युक्त कनस्तर की पानी से सफाई कर रहे थे और कचरे को अपने घर के सामने एक मैनहोल में डाल रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों किराने की दुकान चलाते थे और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने रसायन बेचना शुरू किया था। विस्फोट का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि इससे मैनहोल के चारों ओर करीब पांच मीटर का एक छेद बन गया। विस्फोट में व्यक्ति का शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गया। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है।
विज्ञापन