{"_id":"605b4d46a79fbf086a157070","slug":"hyderabad-dri-has-seized-25-kg-smuggled-gold-worth-rs-11-crores-three-person-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद : गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपये का 25 किलो सोना जब्त, तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद : गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपये का 25 किलो सोना जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
सार
- हैदराबाद में 11.63 करोड़ रुपये का 25 किलोग्राम का सोना जब्त
- डीआरआई ने एसयूवी से जब्त किया सोना, तीन लोग गिरफ्तार
- वाहन के एयरबैग हटाकर डैशबोर्ड के अंदर सोने की छड़ें छिपाकर रखी गई थीं
विज्ञापन
हैदराबाद में 11.63 करोड़ रुपये का सोना जब्त
- फोटो : ANI
विस्तार
हैदराबाद में गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपये के मूल्य का 25 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को बताया कि जिस एसयूवी में सोना रखा था उसे भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
निदेशालय ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हैदराबाद स्थित डीआरआई के अधिकारियों ने मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर विजयवाड़ा-हैदराबाद राजमार्ग पर चौकसी बढ़ाते हुए पंथांगी टोल प्लाजा पर एक एसयूवी को रोका।
विज्ञापन
Telangana: DRI, Hyderabad Zonal Unit has seized 25 kg smuggled gold worth Rs 11.63 crores from a car at Panthangi Toll Plaza around 55 km away from Hyderabad. Three persons travelling in the car and involved in the smuggling of gold were arrested and remanded to judicial custody pic.twitter.com/OGljSPsIYL
— ANI (@ANI) March 24, 2021
विज्ञापन
डीआरआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वाहन के एयरबैग हटाकर डैशबोर्ड के अंदर सोने की छड़ें छिपाकर रखी गई थीं। निदेशालय ने कहा कि वाहन का पंजीकरण नंबर असम का था और यह असम तथा पश्चिम बंगाल से होते हुए गुवाहाटी से 2,500 किलोमीटर तक का सफर तय करके हैदराबाद पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोना गुवाहाटी से लाकर हैदराबाद में दिया जाना था।