{"_id":"5d513b298ebc3e6c9b481d19","slug":"hyderabad-doctor-dies-in-paragliding-accident-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के डॉक्टर की पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद के डॉक्टर की पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में मौत
Mon, 12 Aug 2019 03:40 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 12 Aug 2019 03:40 PM IST
सार
- हैदराबाद में रहने वाले एक डॉक्टर की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में मौत हो गई है।
- चंद्र शेखर हैदराबाद के ईसीआईएल इलाके के स्थानीय अस्पताल में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम करते थे।
- शेखर की बहन उमा महेश्वरी का कहना है कि उनके भाई गुरुवार से ही कुल्लू मनाली में छुट्टियां मना रहे थे।
- महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने अपने भाई के शव को वापस हैदराबाद लाने के लिए सरकार की मदद मांगी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
विस्तार
तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाले एक डॉक्टर की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना शनिवार की है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान चंद्र शेखर के तौर पर हुई है। चंद्र शेखर हैदराबाद के ईसीआईएल इलाके के स्थानीय अस्पताल में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम करते थे।
विज्ञापन
शेखर की बहन उमा महेश्वरी का कहना है कि उनके भाई गुरुवार से ही कुल्लू मनाली में छुट्टियां मना रहे थे। परिवार को पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में उनकी मौत की खबर शनिवार को पता चली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जब क्राफ्ट जमीन पर गिरने से चंद्र शेखर के साथ पैराग्लाइडर पर मौजूद पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर को काफी चोट आईं। तो इस दौरान चंद्र शेखर को भी बहुत सी चोटें आईं। दोनों ने कुल्लू-मनाली की एक पहाड़ी से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
महेश्वरी का कहना है, "मेरे भाई को तुरंत स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट किया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने अपने भाई के शव को वापस हैदराबाद लाने के लिए सरकार की मदद मांगी है। महेश्वरी का कहना है कि उनका पूरा परिवार उनके भाई पर ही निर्भर था, इसलिए उन्होंने सरकार से राहत राशि की मांग की है।