फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Disha Case Cyberabad Police Commissioner V C Sajjanar Encounter Specialist

हैदराबाद कांड: साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर सज्जनार को क्यों कहा जाता है 'एनकाउंटर मैन'

Fri, 06 Dec 2019 11:29 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 06 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Disha Case Cyberabad Police Commissioner V C Sajjanar  Encounter Specialist
वीसी सज्जनार - फोटो : ANI
हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था। इस घटनाक्रम के बाद साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वीसी सज्जनार का नाम फिर चर्चा में है।
विज्ञापन


साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है। उन्हें एनकाउंटर मैन भी कहा जाता है। उनके कार्यकाल के दौरान कई ऐसे एनकाउंटर हुए हैं जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी।
विज्ञापन


महिला पशु चिकित्सक मामला

तेलंगाना के साइबराबाद में 27 और 28 नवंबर की दरमियानी रात को चार लोगों ने एक महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को जब तेलंगाना पुलिस चारों आरोपियों को नेशनल हाईवे-44 के नजदीक स्थित घटनास्थल पर क्राइम सीन को रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए लेकर गई तो उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में चारों आरोपी मारे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माओवादियों के खिलाफ एनकाउंटर

वीसी सज्जनार ने तत्कालीन आंध्र प्रदेश में सक्रिय माओवादियों के खिलाफ भी कई एनकाउंटर किए थे। इनका नाम सुनते ही माओवादी खौफ खाते थे।  हैदराबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर उन्होंने डेढ़ साल पहले ही कमान संभाली थी।


वारंगल तेजाब कांड

तेलंगाना (तत्कालीन आंध्र प्रदेश) के वारंगल में साल 2008 में एक छात्रा के ऊपर तेजाब से हमला किया गया। इस दौरान छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इस मामले ने भी राज्य में खूब सुर्खियां बटोरीं। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। तब भी पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला किया जिस दौरान हुई गोलीबारी में तीनों आरोपी मारे गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed