फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad: Depressed IIT student send e mail to his friend before commit suicide

हैदराबाद: तनाव में था आईआईटी का छात्र अनिरुद्ध, आत्महत्या से पहले दोस्त को किया ई मेल

Sun, 03 Feb 2019 10:42 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyderabad: Depressed IIT student send e mail to his friend before commit suicide
एम अनिरुद्ध - फोटो : social media

हैदराबाद में 21 वर्षीय आईआईटी छात्र की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने कहा कि उसने कथित तौर पर सात मंजिला छात्रावास से कूदकर आत्महत्या की है। उसकी मौत किसी हादसे के कारण नहीं हुई थी। पुलिस ने कहा कि शुरुआत में कहा जा रहा था कि सिकंदराबाद का एम अनिरुद्ध फोन पर बात करते हुए दुर्घटनावश नीचे गिर गया था। 


loader

इसके बाद जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि उसने आत्महत्या की है। अनिरुद्ध ने अपने दोस्त को मेल कर इस बात की सूचना दी थी कि वह डिप्रेशन में है, इसलिए अपना जीवन खत्म करने जा रहा है। उसके मेल से लग रहा है कि उसने एक हफ्ते पहले ही ये सब करने का विचार किया था। उसके दोस्त ने पुलिस को ये मेल दिखाया।

पुलिस ने बताया कि अनिरुद्ध का शव शुक्रवार सुबह कैंपस में पड़ा मिला था। अनिरुद्ध ने इस मेल में लिखा, "मेरे जीवन को समाप्त करने का निर्णय पूरी तरह से तार्किक है और मेरे भविष्य के बारे में मेरे अनुमान के आधार पर है। जीवन में कुछ नहीं बचा है, मैं अपने रोज के जीवन से परेशान हो गया हूं। हां, यह किसी तरह का जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं है, मैंने पिछले हफ्ते भी आत्महत्या करने की सोची थी और आपने देखा होगा कि मैं इस हफ्ते सबसे ज्यादा खुश नजर आया।" 

29 को बहन की शादी से लौटा था

अनिरुद्ध 29 जनवरी को अपनी बहन की शादी से लौटा था। शादी के दौरान उसकी बहन को भी लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है। इसलिए उसने अनिरुद्ध के लिए डॉक्टर से अपॉइन्टमेंट लिया था। पुलिस का कहना है कि अनिरुद्ध पढ़ाई में बहुत अच्छा था। ऐसे में कोई नहीं सोच सकता कि वो पढ़ाई को लेकर तनाव में था। इसके अलावा उसके दोस्त ने जो ई मेल दिखाया है, उससे भी ये साफ नहीं है कि उसे पढ़ाई को लेकर तनाव था।

आईआईटी ने अपने बयान में कहा है कि वह छात्र के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। अनिरुद्ध मैकेनिकल एंड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में चौथे वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed