{"_id":"5a7591dc4f1c1b88268b82b1","slug":"hyderabad-case-registered-against-bjp-mla-t-raja-for-allegedly-delivering-inflammatory-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: बीजेपी MLA टी राजा पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: बीजेपी MLA टी राजा पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Sat, 03 Feb 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
T Raja Singh Lodh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह लोध के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। हुसैनी आलम पुलिस स्टेशन के SHO ने कहा कि उन्हें एक फरवरी को शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विधायक पर सेक्शन 295-A और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच जारी है। आपको बता दें कि हैदराबाद के घोसामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक टी राजा कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के घर भी मिलने पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ''यूपी में कितने देशद्रोही छिपे हैं, उनके खिलाफ योगी सरकार को अभियान चलाकर पता लगाना होगा।
विज्ञापन
टी राजा ने कहा था कि ये लोग पाकिस्तान का झंडा लगाकर जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, अगर इनका क्षेत्र चेक किया जाये तो हर घर से एके-47 ही निकलेगी।
विज्ञापन